- शुद्ध देसी घी को सुपरफूड भी माना जाता है.
- घी मिला दूध पीने से नींद न आने की समस्या को दूर किया जा सकता है.
- दूध और घी दोनों ही प्राकृतित मॉइस्चराइजर होते हैं.
Milk With Ghee Benefits: घी और दूध दोनों को ही सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. दूध कैल्शियम का अच्छा सोर्स माना जाता है. दूध में मौजूद आयरन, ऑयोडीन, कैल्शियम, जिंक, पोटेशियम, प्रोटीन फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, राइबोफ्लेविन, विटामिन ए, विटामिन डी, विटामिन बी12, और कई पोषक तत्व. शरीर को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं. तो वहीं अगर घी के फायदों की बात की जाए तो शुद्ध देसी घी को सुपरफूड भी माना जाता है क्योंकि यह एंटीऑक्सिडेंट के साथ ही एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल खूबियों से भरपूर होता है. और जब दूध और घी को मिला दिया जाता है तो इनके फायदे और बढ़ जाते हैं. रात को दूध में घी मिलाकर पीने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं. घी मिला दूध पीने से हड्डियों को मजबूत बनाया जा सकता है. तो चलिए आज हम घी मिला दूध पीने के फायदे बताते हैं.
घी मिला दूध पीने के फायदेः (Ghee Mila Doodh Peene Ke Fayde)
1. नींदः
जिन लोगों को नींद ना आने की समस्या है उन्हें रात में गर्म दूध में घी मिलाकर पीना चाहिए. ये अच्छी नींद दिलाने में मददगार हो सकता है. घी मिला दूध पीने से अनिद्रा यानी नींद न आने की समस्या को दूर किया जा सकता है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
2. मांसपेशियोंः
मांसपेशियों को मजबूत बनाने और जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए रात में सोने से पहले दूध में घी डालकर पीएं, घी मिला दूध पीने से मांसपेशियों को मजबूत बनाया जा सकता है.
Benefits Of Milk With Ghee: रोजाना दूध में 1 चम्मच घी मिलाकर पीने के कमाल के फायदे

मांसपेशियों को मजबूत बनाने और जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए रात में सोने से पहले दूध में घी डालकर पीएं.
3. पाचनः
पाचन की समस्या से परेशान हैं तो रात को दूध में घी डालकर पीएं, घी मिला दूध पीने से शरीर में से एंजाइम्स रिलीज होते हैं. जो पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकते हैं.
4. स्किनः
दूध और घी दोनों ही प्राकृतित मॉइस्चराइजर होते हैं. रात को घी मिला दूध पीने से स्किन को हेल्दी और लंबे समय तक जवां रखा जा सकता है.
5. आंखोंः
घी और दूध दोनों को आंखों की सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. रात को सोने से पहले एक गिलास दूध में घी और चुटकी भर काली मिर्च पाउडर डालकर पीने से आंखों को हेल्दी रखा जा सकता है.
100 से ज्यादा तरह का होता है कैंसर का ये टाइप, डॉक्टर्स के लिए भी समझना है मुश्किल, जानें किसे और क्यों होता है....
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Makhana For Weight Loss: मोटापा कम करने के लिए डाइट में शामिल करें मखाना, ये हैं अन्य लाभ
Side Effects Of Potato: आलू खाने के पांच हैरान करने वाले नुकसान
Calcium Rich Foods Without Dairy: दूध से ज्यादा इन 7 चीजों में पाया जाता है कैल्शियम
Prawn Tikka Masala: सीफूड खाने के शौकीन हैं तो ट्राई करें प्रॉन टिक्का मसाला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं