विज्ञापन

रोज एक चम्मच खाली पेट घी खाने से क्या होता है?

सुबह खाली पेट घी खाने की सोच रहे हैं? यहां जानें इसके फायदे और खाने का सही तरीका.

रोज एक चम्मच खाली पेट घी खाने से क्या होता है?
घी खाने से क्या फायदा होता है?
NDTV

रोटी पर चमकती घी की चुपड़ी हुई परत या दादी-नानी के हाथ के बने हलवे की सोंधी खुशबू भारतीय रसोई में घी का रिश्ता सदियों पुराना है. इसे सिर्फ एक कुकिंग ऑयल नहीं, बल्कि सेहत का खजाना माना जाता है. आजकल सोशल मीडिया और फिटनेस की दुनिया में एक नया ट्रेंड छाया हुआ है, रोज सुबह खाली पेट एक चम्मच घी पीने का. क्या सच में यह सेहत के लिए वरदान है? आइए जानते हैं.

क्या सच में रोज एक चम्मच खाली पेट घी खाना फायदेमंद है?

जब आप हर रोज सीमित मात्रा में घी खाना शुरू करते हैं, तो शरीर पर इसका क्या असर होता है, 

पेट और डाइजेशन: घी में ब्यूटिरिक एसिड नाम का एक खास तत्व होता है, जो पेट की आंतों की सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है. बहुत से लोग मानते हैं कि इसे खाने से ब्लोटिंग की समस्या कम होती है और पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है.

सुस्ती भगाए: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में एनर्जी कौन नहीं चाहता? चाय या कॉफी में थोड़ा सा घी डालकर पीने से शरीर को लंबे समय तक ताकत मिलती है। यह कार्ब्स की तरह अचानक शुगर स्पाइक नहीं करता, बल्कि धीरे-धीरे एनर्जी देता है.

त्वचा में चमक: घी में विटामिन ए, डी, ई और के भरपूर मात्रा में होते हैं. ये सारे विटामिन्स स्किन को अंदर से पोषण देते हैं ताकि चेहरा मुरझाया हुआ न लगे. हालांकि, यह महंगी क्रीम का विकल्प नहीं है, पर अंदरूनी सेहत के लिए बढ़िया है.

हड्डियों के लिए: देसी घी में हेल्दी फैट होते हैं जो सूजन आदि की समस्या को कम करते हैं और यह हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद होता है.

खाली पेट घी खाने के 3 आसान तरीके, जो आप रोज अपना सकते हैं,

गुनगुने पानी के साथ: सुबह उठते ही एक गिलास हल्के गर्म पानी में आधा से एक चम्मच देसी घी मिलाएं और चाय की तरह सिप-सिप करके पिएं.
सीधे एक चम्मच: कुछ नहीं करना चाहते तो बस एक छोटा चम्मच घी मुंह में डाल लें और उसके बाद आधा गिलास गुनगुना पानी पी लें.
चाय-कॉफी में डालकर: अगर आप सुबह ब्लैक कॉफी या हर्बल टी पीते हैं, तो उसमें ही आधा चम्मच घी मिला लें, स्वाद भी अच्छा लगेगा और फायदा भी मिलेगा.

    इसे भी पढ़ें: गैस चूल्हे के पास क्या नहीं रखना चाहिए?

    पूरी स्टोरी पढ़ें

    NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

    फॉलो करे:
    Ghee Khane Ke Fayde, Khali Pet Ghee Ka Sevan, Ghee Khane Se Kya Hota Hai, Food, Ghee Benefits
    Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com