विज्ञापन
This Article is From Oct 19, 2020

जींद में आचार के गोदाम पर छापा, लगी थी फफूंद, मिले पक्षियों के पंख

हरियाणा के सीएम दस्ते और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने अचार के एक बड़े कारखाने (गोदाम) पर छापेमारी की जहां सड़ांध मारते अचार में फफूंद, मरी हुई मक्खियां और पक्षियों के पंख पाए गए.

जींद में आचार के गोदाम पर छापा, लगी थी फफूंद, मिले पक्षियों के पंख
अचार के एक बड़े कारखाने (गोदाम) पर छापेमारी

(भाषा) हरियाणा के जींद में अमरहेड़ी रोड स्थित डेयरी बाजार में सोमवार को मुख्यमंत्री के दस्ते और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने अचार के एक बड़े कारखाने (गोदाम) पर छापेमारी की जहां सड़ांध मारते अचार में फफूंद, मरी हुई मक्खियां और पक्षियों के पंख पाए गए. गोदाम में इस दौरान लगभग 947 क्विंटल अचार मिला. मौके पर पहुंची खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम ने अचार के नमूने लेकर इन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया.

खाद्य एवं सुरक्षा विभाग के अधिकारी डॉ. राजीव ने बताया कि छापेमारी के दौरान अचार के गोदाम में कोई साफ-सफाई नहीं थी. आचार के ड्रमों में मक्खियां मरी हुई थीं, पक्षियों के पंख गिरे हुए थे और फफूंद भी लगी हुई थी. अधिकारियों ने कहा कि इसके सैंपल लिए गये हैं. जांच रिपोर्ट आने के बाद अचार निर्माताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.

Navratri 2020: नवरात्रि में इस बार ट्राई करें यह व्रत स्पेशल साबुदाना बोंडा- Recipe Video inside

Stomach Pain Remedies: पेट दर्द की समस्या से छुटकारा पाने के लिए, इन 3 चीज़ों का करें सेवन

High-Protein Diet: हेल्दी रहने के लिए अंडे को डाइट में करें शामिल, जानें ये 5 बेहतरीन लाभ

जानें नवरात्रि के तीसरे दिन का महत्व, देवी चंद्रघंटा को किसका लगाएं भोग

Navratri Immunity Food: नवरात्रि व्रत में इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए, इन 4 फूड्स का करें सेवन

Benefits Of Makhana: स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है मखाना खाना, जानें ये 5 शानदार लाभ!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hariyana, Achar, Hariyana CM, Hariyana Raid, Health Department Raid In Pickle Factory, Haryana, Haryana Raid, Haryana CM, Haryana News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com