- सारा अली खान ने अपना 27वां जन्मदिन 12 अगस्त को न्यूयॉर्क शहर में मनाया.
- सारा अली खान का लेट बर्थ डे सेलिब्रेशन किया था.
- उन्होंने अपने फेवरेट कैफे में सेलिब्रेट किया बर्थ डे.
जन्मदिन वास्तव में सबसे खास दिनों में से एक है जिसका हम हर साल बेसब्री से इंतजार करते हैं. हमें अपनी फैमिली और दोस्तों से केक, गिफ्ट, और प्यार मिलता है. अगर हमारे पास कोई विकल्प होता, तो क्या हम अपना जन्मदिन पूरे साल मनाना पसंद नहीं करते, एक्ट्रेस सारा अली खान ने अपना 27वां जन्मदिन 12 अगस्त को न्यूयॉर्क शहर में मनाया. अगर आपको लगता है कि सेलिब्रेशन उसी दिन खत्म हो गया, तो आपको सच्चाई बता दें ऐसा बिल्कुल नहीं है. अब जब सारा अली खान मुंबई में अपने घर वापस आ गई हैं, तो बांद्रा में उन्होंने अपने फेवरेट कैफे में डिजर्ट का भरपूर मजा लिया. यहां देखेंः
गैस और प्रेशर कुकर की चिंता छोड़, इलेक्ट्रिक केटल में भी बना सकते है पुलाव


यह पहली बार नहीं है जब हमने सारा अली खान को स्वादिष्ट भोजन करते देखा है. यहां तक कि जब वह न्यूयॉर्क शहर में थी, उन्होंने इटैलियन पिज्जा के साथ साथ जापानी सुशी सहित कई शानदार फीस्ट का मजा लिया. एक्ट्रेस हमेशा अच्छा खाना खाने की बात करती है, चाहे वह किसी भी शहर में क्यों न जाए. जुलाई में, सारा अली खान शहर के सबसे अच्छे रेस्टोरेंट में से एक, इंडियन एक्सेंट में भोजन का मजा लेने के लिए दिल्ली आई थीं. इसके बारे में और ज्यादा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
वर्कफ्रंट की बात करें तो, सारा अली खान ने आनंद एल राय द्वारा निर्देशित अतरंगी रे में एक शानदार प्रदर्शन के साथ दर्शकों को प्रभावित किया था. उनके पास कई प्रोजेक्ट जिनमें विक्की कौशल के साथ लक्ष्मण उटेकर की फिल्म और विक्रांत मैसी के साथ गैसलाइट शामिल हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं