विज्ञापन

Udta Teer Trailer Review hindi: इंडिया की जासूसी करने पाकिस्तान से आए आयुष्मान खुराना, मगर गलती से बन बैठे भारत देशप्रेमी

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान स्टारर 'उड़ता तीर' का मजेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है. 3 मिनट 18 सेकेंड लंबे ट्रेलर में कॉमेडी, एक्शन, रोमांस और स्पाई थ्रिल का जबरदस्त तड़का देखने को मिलता है.

Udta Teer Trailer Review hindi: इंडिया की जासूसी करने पाकिस्तान से आए आयुष्मान खुराना, मगर गलती से बन बैठे भारत देशप्रेमी
पाकिस्तानी जासूस बिलाल के किरदार में नजर आ रहे आयुष्मान खुराना
नई दिल्ली:

धर्मा प्रोडक्शंस और सिख्या एंटरटेनमेंट की आने वाली फिल्म 'उड़ता तीर' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसने दर्शकों को कॉमेडी, एक्शन और एडवेंचर से भरी इसकी मजेदार दुनिया की झलक दिखाई है. आयुष्मान खुराना और सारा अली खान स्टारर यह फिल्म एक कॉमिक टोन और दमदार कलाकारों की टोली के साथ बड़े पर्दे पर एंटरटेनमेंट का पूरा पैकेज देने का वादा करती है. ट्रेलर से साफ है कि फिल्म में भरपूर हंसी, रोमांचक एक्शन और कई दिलचस्प मोड़ देखने को मिलेंगे, जो दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने का दम रखते हैं.

कैसा है ट्रेलर 

आकाश ए. कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म 'उड़ता तीर' उनका डायरेक्टोरियल डेब्यू है. फिल्म में आयुष्मान खुराना और सारा अली खान के अलावा राहुल बोस, राम कपूर, सुहैल नैयर, गुलशन ग्रोवर, मुकुल देव, रघुबीर यादव, बृजेंद्र काला, संदीप आनंद, सुप्रिया पिलगांवकर और स्मिता तांबे जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.

फिल्म का ट्रेलर कॉमेडी, मजेदार ट्विस्ट, एक्शन से भरपूर है. ट्रेलर में एक्टर्स की दमदार परफॉर्मेंस और उनकी शानदार केमिस्ट्री देखने को मिलती है, जो फिल्म की सबसे बड़ी खूबियों में से एक नजर आती है. कॉमिक सीन्स, फनी डायलॉग्स और बड़े लेवल का एंटरटेनमेंट यह संकेत देता है कि थिएटर में दर्शकों को हंसी और रोमांच से भरपूर एक मजेदार सफर देखने को मिलेगा.

फिल्म का ट्रेलर आयुष्मान खुराना को एक पाकिस्तानी जासूस के रूप में पेश करता है, जो भारत में मिशन पर आता है. लेकिन कहानी तब मजेदार मोड़ लेती है, जब एक हादसे के बाद उसकी याददाश्त चली जाती है और वह खुद को भारतीय समझने लगता है. इसके बाद शुरू होता है कॉमेडी, कन्फ्यूजन और एक्शन से भरपूर घटनाओं का सिलसिला, जो ट्रेलर को बेहद मनोरंजक बना देता है.

ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर दर्शकों ने इसे लेकर उत्साह जाहिर किया. एक यूजर ने लिखा, "Finally... After such a long time, one new fresh movie." वहीं कई फैंस ने फिल्म में Emiway Bantai की मौजूदगी की भी जमकर तारीफ की. ट्रेलर को लेकर दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है और फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गई है.

ये भी पढ़ें: रेलगाड़ी में शूट हुआ 52 साल पुराना रोमांटिक गाना, राजेश-जीनत को देख तत्काल में बुक करवा लेंगे टिकट, आनंद बख्शी के बोल, लता-किशोर की अमर आवाज

करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता, गुनीत मोंगा कपूर और अचिन जैन द्वारा निर्मित 'उड़ता तीर' दर्शकों को मनोरंजन से भरपूर सिनेमा देने में साबित होती है या नहीं, ये तो इसकी रिलीज के बाद भी पता लगेगा. आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की लीड रोल वाली ये फिल्म कॉमेडी, एक्शन और भरपूर एंटरटेमेंट का परफेक्ट कॉम्बिनेशन देने का वादा करती है. मजेदार किरदारों, दिलचस्प कहानी और हंसी से भरपूर कंडीशंस के साथ 'उड़ता तीर' हर उम्र के दर्शकों के लिए एक शानदार सिनेमाई अनुभव लेकर आने वाली है. यह फिल्म 9 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

फिल्म 9 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Udta Teer, Ayushman Khurana, Sara Ali Khan, Hindi News, Ndtv Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com