- रोटी में हमें ढेरों वैराइटी देखने को मिलती हैं.
- हर क्षेत्र में आपको अपनी रोटी मिलती है.
- कश्मीरी रोटी (जिसे गिरदा रोटी भी कहा जाता है).
जहां भारतीय व्यंजन अपनी मसालेदार करी और स्वादिष्ट सब्ज़ियों के लिए जाना जाता है, वहीं यह अपनी स्वादिष्ट ब्रेड (नान, रोटियां, परांठे और बन्स) के लिए भी लोकप्रिय है. हम सभी इसे स्वीकार करते हैं, कोई भी भारतीय भोजन रोटी / नान के बिना पूरा नहीं होता है. इस नरम रोटी के लिए इतना प्यार होता है कि हर क्षेत्र में आपको अपनी रोटी मिलती है. तंदूरी रोटी, खमीरी रोटी, जाली रोटी, बैदा रोटी और ऐसे ही कई विकल्पों के साथ, आज हम आपके लिए कश्मीर क्षेत्र से एक और नई प्रकार की रोटी लेकर आए हैं - कश्मीरी रोटी (जिसे गिरदा रोटी भी कहा जाता है).

यह फूली और मुलायम ब्रेड आमतौर पर एक अंडरग्राउंड तंदूर में पकाया जाता है और चाय के साथ इसका मजा लिया जाता है. लेकिन, हम में से ज्यादातर के पास तंदूर की सुविधा नहीं होगी, इसलिए हम आपके लिए इस रोटी को आसानी से अपने घर पर बनाने के लिए एक सिम्पल वर्जन लेकर आए हैं.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
कैसे बनाएं गिरदा रोटी (कश्मीरी रोटी) | गिरदा रोटी की रेसिपी:
सबसे पहले एक बाउल लें और उसमें मैदा, नमक और बेकिंग सोडा डालें. इन्हें अच्छी तरह मिला लें. फिर उसमें घी और दही डालकर मिला कर नरम आटा गूंथ लें. इसके बाद इसमें यीस्ट और पानी मिलाएं. जब आटा गूंध कर तैयार हो जाए तो उस पर थोडा़ सा तेल लगाकर तीन घंटे के लिए अलग रख दें. उसके बाद जब यीस्ट की वजह से आटा फूल जाए तो उसे एक मिनट और गूंध लें और रोटी के आकार में बेल लें.
ओवन को हाई टेम्परेचर पर प्रीहीट करें और अपनी रोटी को उसमें डालें. इससे पहले इसे दूध से ब्रश करें और ऊपर से खसखस छिड़कें. इसे पहले से गरम की हुई ट्रे पर रखें, और मीडियम आंच पर लगभग 3-4 मिनट तक पकाएंं. रोटी को गोल्डन होने तक और टोस्ट होने तक पकाएं.
जब आपकी रोटी बनकर तैयार हो जाए, तो इसे चाय या किसी भी सब्जी या करी के साथ सर्व करके मजा लें!
गिरदा रोटी (कश्मीरी रोटी) की पूरी रेसिपी के लिए, यहां क्लिक करें.
इस रोटी को बनाएं और हमें कमेंट सेक्शन में बताएं कि आपको यह कैसी लगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं