- स्नैक्स या टी टाइम पर सर्व करने के लिए परफेक्ट है.
- भाप में पकने की वजह से यह खाने के लिए काफी हेल्दी माना जाता है.
- ढोकला उन लोकप्रिय गुजराती स्नैक्स में एक है.
ऐसे बहुत से भारतीय स्नैक्स हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ हेल्दी भी होते हैं, उन्हीं में से एक ढोकला. ढोकला उन लोकप्रिय गुजराती स्नैक्स में एक है जो दुनियाभर में पॉपुलर है. वैसे तो इसे बेसन से बनाया जाता है, लेकिन वर्तमान समय हर बहुत सी चीजों के साथ एक्सपेरिमेंट किए जाने लगे है, इसलिए एक व्यंजन के आपको काफी वर्जन देखने को मिलते हैं. बेसन के अलावा इसे सूजी, चने की दाल और चावल के आटे से भी इसे बनाया जाता है. भाप में पकने की वजह से यह खाने के लिए काफी हेल्दी माना जाता है. सरसों के दाने, हरी मिर्च और कढ़ीपत्ते का तड़का इसके स्वाद को बढ़ाने का काम करता है. ढोकला ब्रेकफास्ट, स्नैक्स या टी टाइम पर सर्व करने के लिए परफेक्ट है.
क्या आपने देखा श्रेया घोषाल के बेबी बॉय का वेलकम केक, यहां देखें तस्वीर
ढोकले की लोकप्रियता को देखते हुए हम आपके लिए एकदम नई रेसिपी लेकर आए है जिसका नाम है ढोकला चाट. जी हां आपने एकदम सही सुना है! ढोकला चाट से आपके टेस्ट बस्डस को एक नया स्वाद चखने को मिलेगा. यकीन मानिए अन्य चाट रेसिपीज की तरह आपको ढोकला चाट भी खूब पसंद आएगी. हम सभी जानते हैं कि भारत में लोग चाट खाने के कितने शौकीन हैं और इस यूनिक चाट रेसिपी की वीडियो को एनडीटीवी फूड ने अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
ढोकला चाट बनाने के लिए ढोकला के अलावा जीरा पाउडर, नमक, चाट मसाला, कददूकस की हुई गाजर, कटा हुआ टमाटर, नमकीन, दही, हरी चटनी और सौंठ चटनी चाहिए. दही लें, इसमें जीरा पाउडर, चाट मसाला, गाजर और टमाटर को डालकर मिला लें. अब ढोकला लें और इसे हल्का मैश कर लें, इसे पहले से तैयार दही के मिश्रण में मिलाएं. इसके बाद इसमें हरी और मीठी चटनी डालकर अच्छी तरह मिला लें, इस पर नमकीन डालें और सर्व करें.
ढोकला चाट बनाने के लिए रेसिपी वीडियो देखें:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं