- मूंग दाल को मिठाई में शामिल करने के लिए एक महान घटक हो सकता है
- मूंग दाल का सेवन करने के कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं.
- यहां जानें मूंग दाल का हलवा बनाने की आसानी रेसिपी.
High Protein Diet: दिन के दौरान किसी भी समय चीनी की तलब पैदा हो सकती है, खासकर उन लोगों के लिए जो मीठा खाना पसंद करते हैं. हम अक्सर खुद को चॉकलेट या कुछ ब्राउनीज का स्वाद देते रहते हैं. हालांकि ये मिठाइयां हमें क्षणिक संतुष्टि देती हैं, हम बाद में इन पर लगाम लगाने के की कोशिश करते हैं और खुध को अपराध बोध कराते हैं, लेकिन अब आपको ऐसा कुछ करने की जरूरत नहीं है. यह हेल्दी मूंग दाल का हलवा बिना किसी अपराधबोध के आपके मीठे की क्रेविंग को दूर करेगा.
मूंग की दाल हलवा क्यों है हेल्दी?
मूंद दाल का हलवा बनाने के लिए साबूत मूंग दाल का इस्तेमाल किया जाता है. मूंग दाल को वजन कम करने जैसे कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने के लिए जाना जाता है. मूंग दाल काफी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है. जो मांसपेशियों के निर्माण और आपकी मीठे की भावना को तृप्त करने का काम करती है. मूंग दाल को अपने आप में एक 'सुपरफूड' कहा जाता है, खासकर उन शाकाहारियों के लिए जो मांस से प्रोटीन नहीं लेते हैं. मूंग दाल का उपयोग भारतीय व्यंजनों में सूप या चीला जैसे कई दिलकश व्यंजनों को पकाने के लिए किया जाता है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज

इसके अलावा, मूंग दाल हलवा रेसिपी में चीनी का उपयोग न के बराबर किया जाता है. मीठे स्वाद के लिए रेसिपी में किशमिश और गुड़ का उपयोग किया जाता है. दोनों में प्राकृतिक शर्करा होती है जो वास्तव में कम मात्रा में शरीर के लिए अच्छी होती है. घी का उपयोग अच्छी तैयारी और अच्छे स्वास्थ्य के साथ पूरी तैयारी करने का एक तरीका भी है.
Indian Street Food: घर पर मिनटों में बनाएं फर्जी कैफे स्टाइल वड़ा पाव
मूंग दाल का हलवा कैसे बनाएं? | How To Make Moong Dal Fudge?
मूंग दाल के हलवे की तैयारी एक साधारण हलवे या खीर के समान है. सबसे पहले, मूंग दाल को भिगोएं और फिर इसे चिकना पेस्ट बनाने के लिए पीस लें. इस पेस्ट को लें और इसे गाय के घी में तब तक भूनें, जब तक आपको एक अच्छा रंग, सुनहरा-भूरा परिणाम न मिल जाए. अब इस मिश्रण में दूध, इलायची पाउडर, किशमिश और बादाम जैसी अन्य सामग्री मिलाएं. तरल को पूरी तरह से कम होने दें.
मूंग दाल हलवा की रेसिपी | Moong Dal Fudge Recipe
सामग्री
- 1 कप साबुत मूंग, भिगोया हुआ
- 4 बड़े चम्मच गाय का घी
- 1 बड़ा चम्मच किशमिश
- 400 एमएल दूध
- 1 कप गुड़ (ऑर्गेनिक)
- 1 छोटा चम्मच इलायची
- 10 बादाम
1. एक मिक्सी में मूंग बीन्स को पीसें जब तक कि आपको एक चिकनी पेस्ट न मिले.
2. पेस्ट को घी में सुनहरा होने तक तलें. किशमिश, दूध, गुड़ और इलायची डालें.
3. एक पैन लें और उसमें दूध और पेस्ट डालें. कम गर्मी पर धीरे-धीरे मिश्रण पकाएं.
4. तब तक हिलाएं जब तक कि सारा तरल अवशोषित न हो जाए.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहिए
परांठे के साथ खट्टी-मीठी साइड डिश के लिए आसानी से बनाएं स्वादिष्ट अनारदाना रायता
Watch: इस स्वादिष्ट और झटपट बनने वाली रेसिपी के साथ घर पर बनाएं प्रसिद्ध मथुरा के पेड़े
Quick Aloo Recipe: घर पर स्नैक्स के लिए चंद मिनटों में ऐसे बनाएं आलू पापड़ी या आलू मठरी
Indian Cooking Tips: बची हुई दाल से ऐसे बनाएं बेडमी पूरी और स्वादिष्ट डिश का लें आनंद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं