- ग्रेपफ्रूट में कैलोरी की मात्रा कम पाई जाती है.
- ग्रेपफ्रूट में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है.
- गठिया के मरीजों के लिए फायदेमंद है ग्रेपफ्रूट
Grapefruit Benefits In Hindi: कोरोना महामारी में सेहत का ध्यान रखना जरूरी है. कोविड में इम्यूनिटी को मजबूत बनाना बहुत जरूरी है. मजबूत इम्यूनिटी शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में मदद कर सकती है. इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए डाइट में हेल्दी फूड्स को शामिल करें. विटामिन सी से भरपूर फूड्स को इम्यूनिटी के लिए अच्छा माना जाता है. आज हम आपको ऐसे ही एक फूड्स के बारे में बता रहे हैं जो विटामिन सी के गुणों से भरपूर इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मददगार है. ग्रेपफ्रूट एक ऐसा फल है जिसका स्वाद खट्टा मीठा होता है. ग्रेपफ्रूट को चकोतरा के नाम से भी जाना जाता है. ग्रेपफ्रूट में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है. ग्रेपफ्रूट में कैलोरी की मात्रा कम पाई जाती है. ग्रेपफ्रूट में विटामिन, आयरन, विटामिन सी, पोटैशियम, मैग्नीशियम, प्रोटीन और मिनरल के गुण पाए जाते हैं. जो हमारे स्वास्थ्य के लिए अच्छे माने जाते हैं. आपको बता दें कि हार्ट को हेल्दी रखने से लेकर वजन को घटाने तक के लिए ग्रेपफ्रूट फायदेमंद माना जाता है.
ग्रेपफ्रूट खाने के फायदेः (Benefits Of Grapefruit)
1. इम्यूनिटीः
इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए ग्रेपफ्रूट का जूस पीना लाभदायक माना जाता है. ग्रेपफ्रूट में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं. जो आपके शरीर को विभिन्न प्रकार के बैक्टीरिया और वायरस से बचाने में मदद कर सकते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2. कब्जः
अगर आपको कब्ज या एसिडिटी की समस्या है. तो आप नाश्ते में ग्रेपफ्रूट का जूस पी सकते हैं. ग्रेपफ्रूट में विटामिन सी और पोटेशियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है. जो हेल्थ के लिए लाभदायक माने जाते हैं. ये पाचन और कब्ज की समस्या में राहत देने का काम कर सकता है.
3. एनर्जीः
थकान को दूर करने के लिए ग्रेपफ्रूट का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है. ग्रेपफ्रूट का सेवन करने से ऊर्जा के स्तर को तेजी से बढ़ाया जा सकता है.

थकान को दूर करने के लिए ग्रेपफ्रूट का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है. Photo Credit: iStock
4. गठियाः
गठिया के मरीजों के लिए ग्रेपफ्रूट का सेवन फायदेमंद माना जाता है. इसमें सैलिसिलिक एसिड पाया जाता है जो शरीर के कैल्शियम को तोड़ने में मदद कर सकता है. कैल्शियम जोड़ों की कार्टिलेज का निर्माण करने में मदद कर सकता है.
5. डिहाइड्रेशनः
गर्मियों में डिहाइड्रेशन की समस्या से बचाने का काम करता है ग्रेपफ्रूट. इसमें लगभग 90 प्रतिशत पानी पाया जाता है जो गर्मी में पानी की कमी को दूर करने में मदद कर सकता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Soaked Black Gram: भीगे काले चने खाने के 6 कमाल के फायदे
Foods For Gut Health: आंतों को हेल्दी रखने के लिए डाइट में शामिल करें ये 6 फूड्स
Food For Bones: हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए रोज खाएं ये चार चीजें!
Pudina Drinks: इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए इन पांच पुदीना ड्रिंक को करें ट्राई!
Benefits Of Kakdi: गर्मियों में जरूर खाएं ककड़ी नहीं होगी पानी की कमी!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं