- दिवाली उल्लास का पर्व है.
- इस त्योहार की रौनक देखते ही बनते हैं.
- यह बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक था.
दिवाली उल्लास का पर्व है और इस त्योहार की रौनक देखते ही बनते हैं. दिवाली 2019 का त्योहार नजदीक है और लोगों ने इस त्योहार को मनाने की तैयारी भी शुरू कर दी है. इस साल यह पर्व 27 अक्टूबर रविवार को मनाई जाएगी. हर साल की तरह दुकानों में पारंपरिक मिठाई, दीये, मोमबत्तियां और रोशनी से भरे हुए दिखाई दे रहे हैं. लोगों ने घरों को साफ करना, नए कपड़े खरीदना और प्रियजनों के लिए उपहार खरीदना शुरू कर दिया है. दिवाली भगवान राम और सीता की घर वापसी का जश्न के रूप में मनाई जाती है. भगवान राम राक्षस राजा रावण को हराकर अयोध्या वापस लौट रहे थे, अयोध्यावासियों ने उनका स्वागत हजारों तेल के दीये जलाकर किया था. यह बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक था. सप्ताह भर चलने वाले उत्सव के दौरान, रिश्तेदारों, दोस्तों, सहकर्मियों और यहां तक कि परिचितों द्वारा आपको और आपके परिवार को दिवाली की शुभकामनाएं देना आम बात है. दिवाली एक ऐसा त्योहार जब काफी लोग अपने घर पर डिनर पार्टी और लंच का आयोजन करते हैं. हर कोई अपने घर आने वाले मेहमानों की अच्छे से खातिरदारी करना चाहते हैं. इस बात को ध्यान में रखकर हम आपके लिए कुछ स्वादिष्ट रेसिपीज़ लेकर आए हैं जिसे इस बार आप अपने दिवाली पार्टी मेन्यू में शामिल कर सकते हैं.
घर पर किस तरह बनाएं गर्म, क्रिस्पी हलवाई स्टाइल जलेबी, देखें वीडियो
चलिए एक नजर डालते हैं इन बेहतरीन रेसिपीज़ पर:
मेथी पनीर
मटर पनीर और पालक पनीर तो अक्सर आप दिनों में खाते ही रहते हैं लेकिन अगर इस बार कुछ अलग बनाने की मंशा है तो मेथी पनीर को ट्राई करें. मेथी पनीर एक लाजवाब सब्जी है, यह सब्जी जितनी स्वादिष्ट है उतनी ही पौष्टिक भी है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज

वेजिटेबल बिरयानी
चावल एक फटाफट तैयार होने वाली डिश है, बस इसमें अपने पसंद की कुछ सब्जियां और मसाले डालकर आप एक बढ़िया बिरयानी तैयार कर सकते हैं. पार्टी में सर्व करने के लिए एक अच्छा विकल्प है.
अमृतसरी कुलचा
तंदूरी रोटी और तवा रोटी हमेशा इस सर्व की जाती है लेकिन इस बार खाने में वैराइटी लाने के लिए आप अपने गेस्ट्स को अमृतसरी कुलचा सर्व करें. यह उत्तर भारत का लोकप्रिय व्यंजन है, अमृतसरी कुचला को छोले के साथ सर्व किया जाता है.
पिंडी छोले
पिंडी छोले खाने में बेहद ही स्वादिष्ट लगते हैं. यह खाने में चटपटे और मसालेदार होते हैं. आमचूर और अनारदाने के इस्तेमाल की वजह से यह टैंगी लगते हैं. इनकी खास बात यह है कि आप इन्हें कुलचा, रोटी, पूरी या नान के साथ आराम से खा सकते हैं.

दाल मक्खनी
दाल मक्खनी वेजिटेरिन मेन्यू में हमेशा शामिल होने वाली डिश है. साबुत उदड़ की दाल में मक्खन, कसूरी मेथी, हरी मिर्च और टमाटर का तड़का इसके टेस्ट में जान डाल देता है. दाल मखनी को आप घर आए मेहमानों को सर्व कर सकते हैं. चावल , नान या मिस्सी रोटी के साथ सर्व किया जा सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
