- स्नैक्स पुदीने की चटनी और सॉस के साथ खाने में काफी स्वादिष्ट लगते हैं.
- फ्राइड अनियन रिंग्स को पार्टी के दौरान भी सर्व कर सकते हैं.
- वेजिटेबल कटलेट्स एक बहुत बढ़िया स्नैक रेसिपी है.
Snack Recipes: भूख लगने पर अक्सर हमारे दिमाग में सबसे पहले स्पाइसी और फ्राइड स्नैक्स ही आते हैं. स्नैक का विचार आते ही हम कटलेट, टिक्का और फ्रिटर्स के बारे में ही सोचने लगते हैं, ऐसे में अगर बच्चों की छुट्टियां हो तो अक्सर हम नए-नए स्नैक अलग तरीके से बनाने की कोशिश करते हैं. ये कुरकुरे स्नैक्स पुदीने की चटनी और सॉस के साथ खाने में काफी स्वादिष्ट लगते हैं. छुट्टी के मौके पर हर कोई अपनी फैमिली और बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिताना चाहते है और ऐसे बढ़िया और स्वादिष्ट व्यंजन का साथ मिल जाए तो सोने पर सुहागा वाली बात होती है. लेकिन, कई बार आप यही सोच-सोचकर परेशान हो जाते हैं कि एक ही समय पर ऐसा क्या बनाएं जो बच्चों सहित घर के बड़ों को भी पसंद आ जाए. आपकी इसी परेशानी को ध्यान में रखकर हमने बहुत ही बढ़िया व्यंजनों को अपनी लिस्ट में शामिल किया है जिन्हें खाने के बाद बच्चें हो या बड़े, हर कोई इन लाजवाब रेसिपीज़ का दिवाना हो जाएगा. इन व्यंजनों को आप चाहें तो पिकनिक पर भी बनाकर ले जा सकते हैं.
तो बिना किसी देर के एक नजर डालें इन स्नैक्स रेसिपीज़ पर:
इन कुकिंग टिप्स के साथ बना सकते हैं घर पर बनाएं परफेक्ट पास्ता, एक नजर डालें इन पास्ता रेसिपीज़ पर
-
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
NDTV World Summit का हुआ आगाज... डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड समेत पहले दिन किन मुद्दों पर हो रही बात? -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
मटर के कबाब
पालक और मटर को एक साथ मिलाकर इन लजीज़ कबाब को तैयार करके कम से कम तेल में फ्राई किया जाता है. बेहतरीन ब्रेकफास्ट होने के अलावा शाम की चाय के साथ भी इसे खा सकते हैं. वहीं घर आए मेहमानों को सर्व करेंगे तो वह भी यह कबाब खाने के बाद आपसे इम्प्रेस हो जाएंगे.

बेहतरीन ब्रेकफास्ट होने के अलावा शाम की चाय के साथ भी इसे खा सकते हैं..
फ्राइड अनियन रिंग्स
अंडे-दूध के मिश्रण में अनियन रिंग्स को कोट करके, क्रिस्पी होने तक फ्राई किया जाता है. यह गोल्डन रिंग्स बर्गर और फिश के साथ परफेक्ट लगते हैं और इन्हें स्नैक की तरह भी खाया जा सकता है. इन्हें आप पार्टी के दौरान स्नैक्स के तौर पर भी सर्व कर सकते हैं.

अंडे-दूध के मिश्रण में अनियन रिंग्स को कोट करके, क्रिस्पी होने तक फ्राई किया जाता है.
Weight Loss: कॉफी-नींबू मिक्स गायब कर देगा बेली फैट, वजन होगा कम...
हनी चिली पोटैटो
हम से ज्यादातर लोगों ने रोड साइड चाइनीज़ वैन से चिली पटैटो खाए होंगे. लेकिन, अब आप भी इन्हें अपने घर पर चुटकियों में बना सकते हैं, जिसे खाकर आप चाइनीज़ वैन को भूल ही जाएंगे. आलूओं को लम्बाई में काटकर मक्की का आटा या मैदे की कोटिंग के बाद डीप फ्राई किया जाता है. इसमें शिमला मिर्च और हरी प्याज़ डालकर इसे बनाया जाता है.
इसमें शिमला मिर्च और हरी प्याज़ डालकर इसे बनाया जाता है.
वेजिटेबल कटलेट्स
वेजिटेबल कटलेट्स एक बहुत बढ़िया स्नैक रेसिपी है जिसे, आप बारिश और सर्दी के मौसम में शाम को चाय के साथ या फिर नाश्ते में भी बनाकर खा सकते हैं. इतना ही नहीं पार्टी में भी आप इसे स्नैक के तौर पर सर्व कर सकते हैं. अगर आपका बच्चा स्कूल पिकनिक पर जा रहा है तो आप इन कटलेट्स को बनाकर उसके टिफिन में भी रख सकते हैं.
वेजिटेबल कटलेट्स एक बहुत बढ़िया स्नैक रेसिपी हैवड़ा पाव मुंबई का लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है और बच्चों को यह बेहद ही पसंद आएगा. वड़ा आलूओं में मसाला मिलाकर बनाया जाता है और इसे पाव को सेककर बीच में लगाया जाता है. यह एक बहुत ही फीलिंग मील है जिसे आप लंच, ब्रंच या फिर ईविनिंग स्नैक के रूप में भी खा सकते हैं.
वड़ा पाव मुंबई का लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है.और खबरों के लिए क्लिक करें.
ये भी पढ़ें -
Summer Diet Tips: पेट की गैस, पाचन और पेट की समस्याओं को दूर करेगा खीरा, पढ़ें खीरा के फायदे
Broccoli Recipe Video: बड़े हों या छोटे, सभी को पसंद आएंगी ब्रॉकली से बनी ये रेसिपीज़
Healthy Diet: हाई-प्रोटीन का स्रोत है यह शाकाहारी रेसिपी, पढ़ें सोया भुर्जी की विधि
यह हैं टॉप 10 प्रोटीन बेस्ड फूड, जिन्हें आप रोजाना खा सकते हैं
7 Best Easy Lauki Recipes: लौकी को इस तरह बनाएं दिलचस्प और आज से ही खाने में करें शामिल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं