विज्ञापन

नेकी कर दरिया में डाल... अपने और डिलिवरी बॉय के लिए ऑर्डर किया पिज्जा, मिला ऐसा जवाब की छूट जाएगी आपकी भी हंसी

बारिश में डिलीवरी बॉय के लिए फ्री पिज्जा मंगाने वाले शख्स को तब झटका लगा, जब डिलीवरी एजेंट ने पिज्जा लौटा दिया. उसने पिज्जा लौटाकते हुए कहा कि ये कचरा आप खाओ, मैं घर का खाना खाता हूं.

नेकी कर दरिया में डाल... अपने और डिलिवरी बॉय के लिए ऑर्डर किया पिज्जा, मिला ऐसा जवाब की छूट जाएगी आपकी भी हंसी
वायरल पोस्ट
X..सोशल मीडिया

'नेकी कर दरिया में डाल' आपने ये कहावत तो जरूर सुनी ही होगी. हाल ही में सोशल मीडिया पर भी ऐसा ही कुछ देखने को भी मिला. दरअसल, बारिश में भीगते हुए खाना पहुंचाने वाले डिलीवरी बॉय के लिए एक शख्स ने सोचा कि आज थोड़ा पुण्य कमा लिया जाए. उसने Zomato के Buy 1 Get 1 ऑफर का फायदा उठाया और एक पिज्जा अपने लिए और दूसरा डिलीवरी बॉय के लिए मंगा लिया. लेकिन दरवाजा खुलते ही जो हुआ, उसने पूरी स्टोरी का क्लाइमेक्स बदल दिया. डिलीवरी बॉय ने ऐसा जवाब दिया कि अब सोशल मीडिया पर लोग हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे हैं. आखिर उसने ऐसा क्या कहा, जिसने मुफ्त के पिज्जा से ज्यादा चर्चा बटोर ली.

इस पोस्ट को 'एक्स' पर @dekhane_mukul ने शेयर किया है. शख्स ने लिखा, मैंने एक पिज्जा अपने लिए और दूसरा डिलीवरी बॉय को देने के लिए ऑर्डर किया था. उसका मानना था कि बारिश में मेहनत करके खाना पहुंचाने वाले व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी. जब डिलीवरी बॉय ऑर्डर लेकर पहुंचा, तो शख्स ने बड़े प्यार से उसे एक पिज्जा देते हुए कहा कि 'एक तुम्हारे लिए'.

डिलीवरी बॉय ने बदल दिया पूरा माहौल

दरअसल, शख्स को उम्मीद थी कि डिलीवरी बॉय खुश हो जाएगा और धन्यवाद कहेगा. लेकिन कहानी में ट्विस्ट यहीं आ गया. डिलीवरी बॉय ने पिज्जा वापस कर उसकी तरफ बढ़ाते हुए कहा कि ये कचरा आप ही खाओ, मैं तो घर का खाना खाता हूं. बस फिर क्या था, देने वाले का चेहरा देखने लायक हो गया.

सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट

शख्स ने इस किस्से को सोशल मीडिया पर शेयर किया. शेयर करते ही पोस्ट वायरल हो गई. लोगों को डिलीवरी बॉय का बेबाक अंदाज और सेल्फ कॉन्फिडेंस खूब पसंद आया. कई यूजर्स ने मजाक में कहा कि डिलीवरी बॉय ने एक ही लाइन में फास्ट फूड इंडस्ट्री की पूरी मार्केटिंग हिला दी. वहीं कुछ लोगों ने लिखा कि घर के खाने की बात ही अलग होती है.

लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शन

एक यूजर ने लिखा कि इससे अच्छा तो 30 रुपये टिप दे दो- डिलीवरी करने वालों का आम जवाब. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि असल में मेरे साथ ऐसा ही हुआ. बर्गर किंग ने गलती से मुझे एक एक्स्ट्रा बर्गर भेज दिया. मैंने वह बर्गर डिलीवरी बॉय को देने की कोशिश की. उसने उसे लेने से ऐसे मना किया, जैसे मैं उसे जहर दे रहा हूं. वहीं एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि उसने आपको बढ़िया जवाब दिया, आपने सोचा फ्री वाला पिज्जा से पुण्य कमा लूं.

यह भी पढ़ें: इंटर्नशिप के लिए HR के ऑफर पर IIT बॉम्बे ग्रेजुएट ने दिया ऐसा जवाब, इंटरनेट पर हुआ वायरल

यह भी पढ़ें: दिल्ली एयरपोर्ट के T3 बोर्डिंग एरिया में सिक्योरिटी को चकमा देकर घुसा बंदर, वीडियो वायरल

यह भी पढ़ें: ऑफिस की अजीब पॉलिसी... वॉशरूम में बिताया ज्यादा टाइम तो करना होगा ओवरटाइम, पोस्ट वायरल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delivery Boy, Zomato Delivery, Food
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com