विज्ञापन
This Article is From Jun 22, 2023

काम के बीच नहीं मिला वक्त, बाइक पर ही खाने लगा खाना, डिलीवरी बॉय का संघर्ष देख पसीज उठेगा दिल

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक जोमैटो डिलीवरी बॉय एक बिल्डिंग के सामने खड़ा है. वो बाइक के पास ही खड़े होकर अपने खाने की पॉलीथीन निकालता है और खाना खाने लगता है.

काम के बीच नहीं मिला वक्त, बाइक पर ही खाने लगा खाना, डिलीवरी बॉय का संघर्ष देख पसीज उठेगा दिल
काम के बीच नहीं मिला वक्त, बाइक पर ही खाने लगा खाना

कहने की जरूरत नहीं है कि फूड डिलीवरी ऐप्स (food delivery apps) ने लोगों का जीवन आसान बना दिया है. जिससे ग्राहकों को गर्म पका हुआ खाना उनके दरवाजे पर मिलता है, डिलीवरी एजेंट्स को समय पर खाना पहुंचाने के लिए खराब मौसम और भारी ट्रैफिक का सामना करना पड़ता है. इन कठोर परिस्थितियों में, कभी-कभी ग्राहकों का बुरा व्यवहार उनके तनाव को बढ़ा देता है. लेकिन, इन सबके बावजूद डिलीवरी बॉय लोगों के ऑर्डर को समय पर पहुंचाते हैं. ऐसे में कई बार तो उन्हें अपने किसी काम के लिए भी वक्त नहीं मिल पाता. यहां तक कि उन्हें खाना खाने तक का टाइम नहीं मिलता. सोशल मीडिया पर एक डिलीवरी बॉय का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आपका दिल पसीज उठेगा.

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक जोमैटो डिलीवरी बॉय एक बिल्डिंग के सामने खड़ा है. उसकी बाइक भी खड़ी है, जिस पर जोमैटो का बॉक्स लगा है. डिलीवरी बॉय बाइक के पास ही खड़े होकर अपने खाने की पॉलीथीन निकालता है और खाना खाने लगता है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि डिलीवरी बॉय पैकेट से खाना लेकर खा रहा है और साथ ही इधर-उधर देख रहा है. वो जिस तरह से खाना खा रहा है उसे देखकर साफ पता चल रहा है कि वो काफी जल्दी में है. 

देखें Video:

वीडियो को रास्ते चलते किसी शख्स ने रिकॉर्ड करके उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. इस वीडियो को आईएएस अधिकारी अवनीश शरण ने शेयर किया है. वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है- इस मौसम में इनका भी ख्याल रखें. वीडियो को अबतक 2 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. लोग वीडियो को देख भावुक हो गए और पोस्ट पर ढेरों कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- कोई ऑर्डर देने आए तो उसे टिप जरूर दें, वही उनके लिए बहुत बड़ी हेल्प है. दूसरे ने लिखा- अगर पेट न होता तो भेंट न होता. इस वीडियो के बारे में आपका क्या कहना है? कमेंट करके बताइए.

International Yoga Day पर Maharashtra में महिलाओं ने किया साड़ी पहनकर Yoga

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delivery Boy Eating Food On Bike, Zomato Delivery Boy, Delivery Boy, Zomato Delivery Boy NEWS, Zomato Delivery Boy NEWS IN HINDI, Delivery Boy News, Emotional Viral Video, Emotional Video, Delivery Boy Latest Video, Delivery Boy New Video, Delivery Boy Video Viral, Trending Video, Trending Video Hindi, Trending Video In Hindi, Trending Video Of A Day
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com