Zomato CEO Turns Delivery Agent: सोशल मीडिया पर इन दिनों जोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल (Deepinder Goyal) छाए हुए हैं. हाल ही में वे अपनी पत्नी ग्रीसिया मुनोज (Grecia Munoz) के साथ एक दिन के लिए फूड डिलीवरी एजेंट का काम करते नजर आये. यही वजह है कि, इंटरनेट पर उनके कुछ वीडियो और फोटो जमकर वायरल हो रहे हैं और लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं. इन वायरल वीडियो और फोटो में दीपिंदर और उनकी पत्नी ग्रीसिया मुनोज जोमैटो डिलिवरी एजेंट के गेटअप में दिखाई दिए. बताया जा रहा है कि, दीपिंदर अपनी पत्नी के साथ गुरुग्राम में डिलीवरी एजेंट के रूप में काम करते नजर दिखाई दिए. जानकारी के लिए बता दें कि, गुरुग्राम में ही कंपनी का मुख्यालय भी है.
यहां देखें वीडियो
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दीपिंदर गोयल ने अपने इस अनुभव को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो के जरिए शेयर किया. वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि, गुरुग्राम के एक मॉल में खाना डिलीवर करते समय उन्हें सीढ़ियों का इस्तेमाल करने को कहा गया था, ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें मॉल के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई.
वीडियो में देखा जा सकता है कि, गार्ड्स उन्हें साइड में बनी सीढ़ियों की तरफ जाने का इशारा करते हैं. इस दौरान दीपिंदर गोयल सिक्योरिटी गार्ड्स से पूछते हैं कि, क्या डिलीवरी एग्जीक्यूटिव के लिए कोई अलग लिफ्ट है? आखिरकार उन्हें सीढ़ियों से होकर तीसरी मंजिल पर रेस्टोरेंट तक पहुंचना पड़ा.
वीडियो में आगे बाकी डिलीवरी ब्वॉयज के साथ दीपिंदर गोयल फर्श पर बैठकर मजे से बाते करते नजर आये. इस दौरान फूड ऑर्डर लेने के लिए सभी अपनी बारी का इंतजार करते दिखे. दीपिंदर गोयल ने अपने इस वीडियो में ये भी बताया कि, उन्हें हमारे ग्राहकों तक खाना पहुंचाना और रास्ते का आनंद लेना बहुत अच्छा लग रहा है. इसके अलावा दूसरा ऑर्डर लेते समय उन्हें ऐसा फील हुआ कि डिलीवरी पार्टनर्स के लिये उन्हें मॉल के साथ मिलकर काम करने की जरूरत है.
ये भी देखें:- मेट्रो में बवाल डांस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं