विज्ञापन
This Article is From May 14, 2018

4 महीने से कोमा में थी लड़की, अचानक बजा ये गाना और उठ खड़ी हुई

अस्पताल का एक किस्सा काफी वायरल हो रहा है. 24 वर्षीय लड़की अचानक गाना सुनकर कोमा से बाहर आ गई. चीनी न्यूजपेपर के मुताबिक, लड़की को ताइवान के पॉपस्टार जे चाऊ के गाने को सुनाया गया था.

4 महीने से कोमा में थी लड़की, अचानक बजा ये गाना और उठ खड़ी हुई
ताइवान के पॉपस्टार का गाना सुन कोमा से बाहर आई लड़की.
अस्पताल का एक किस्सा काफी वायरल हो रहा है. 24 वर्षीय लड़की अचानक गाना सुनकर कोमा से बाहर आ गई. चीनी न्यूजपेपर के मुताबिक, लड़की को ताइवान के पॉपस्टार जे चाऊ के गाने को सुनाया गया था. पिछले साल नवंबर 2017 को लड़की कोमा में चली गई थी. ऑक्सीजन न पहुंचने के कारण उनके दिमाग ने काम करना बंद कर दिया था और कोमा में चली गई थीं. लड़की को उठाने के लिए नर्स ने उनको जोक्स और मजेदार खबरें सुनाई. लेकिन वो हिली तक नहीं. लेकिन जैसे ही उन्होंने ताइवेन आर्टिस्ट के गाने को सुना तो उठ गईं. 

चलती गाड़ी में अचानक सो गया ड्राइवर, सामने आई स्कूटर तो देखें क्या हुआ

Taiwan News को नर्स ने बताया- ''मैं अक्सर जे चाऊ के गानों को सुनती हूं. मुझे लगा इनको भी गाना पसंद आएगा. इसलिए मैंने चला दिया.'' गाने ने काम कर दिया और लड़की को होश आ गया. अस्पताल के स्टाफ भी हैरान हैं कि गाना सुनकर लड़की को होश आ गया. 2006 के सुपरहिट गाना 'रोजमेरी' को सुनकर लड़की की आंखें खुल गईं और वो मुस्कुराने लगीं. 

जब बच्चे को बचाने के लिए दिया मां ने बलिदान, देखें वायरल Video

जैसे ही लड़की को होश आया तो नर्स ने उनको पैरों को चलाने की कोशिश की, उंगलियों का चलाने की कोशिश की. जिसमें वो सफल रहीं. नर्स ने कहा- ''जब मैं उसके लिए गाना गा रही थी तो सभी डॉक्टर बेड के पास ही खड़े थे. गाना सुनाने के बाद जब मैंने पूछा कि क्या मैंने गाना अच्छे से गाया तो लड़की ने मुस्कुराकर जवाब दिया- बुरा नहीं है...''

गर्लफ्रेंड से पीछा छुड़ाने के लिए बॉयफ्रेंड ने दिए इतने करोड़ रुपये, लेकिन हुआ ऐसा

इस गाने को सुनकर आया लड़की को होश-

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Coma, Woman In Coma, Jay Chou Music, कोमा
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com