विज्ञापन

सावधान! एक गलत सुई ने छीनी दुल्हन की याददाश्त, शादी के मंडप की जगह पहुंच गई अस्पताल के बेड पर

सोचिए, घर में शहनाइयां बजने वाली हों, शादी के जोड़े तैयार हों और अचानक एक छोटी सी गलती सब कुछ तहस-नहस कर दे. चीन की एक होने वाली दुल्हन के साथ कुछ ऐसा ही हुआ, जो जुकाम की एक मामूली सुई की वजह से कोमा में चली गई, लेकिन कुदरत का खेल देखिए, ठीक शादी की तारीख से दो दिन पहले उसने अपनी आंखें खोल दीं.

सावधान! एक गलत सुई ने छीनी दुल्हन की याददाश्त, शादी के मंडप की जगह पहुंच गई अस्पताल के बेड पर
शादी से ठीक पहले 'मौत' को मात! झोलाछाप डॉक्टर के चक्कर में कोमा में गई दुल्हन, 92 दिन बाद हुआ ऐसा करिश्मा

Chinese bride coma news: चीन के ताइआन की रहने वाली 24 साल की वांग रानरान के लिए पिछला साल किसी हसीन सपने जैसा था. 6 साल के प्यार के बाद वो अपने मंगेतर झांग के साथ 25 अप्रैल को सात फेरे लेने वाली थीं, लेकिन जनवरी में एक मामूली गले की खराश ने उनकी जिंदगी का रुख ही बदल दिया. वो पास के एक क्लीनिक पर दवा लेने गईं, जहां बिना किसी टेस्ट के उन्हें एक इंजेक्शन लगा दिया गया.
बस, फिर क्या था...सुई लगते ही वांग की जुबान सुन्न होने लगी, सांसें उखड़ने लगीं और वो देखते ही देखते सदमे (Shock) में चली गईं. बाद में पता चला कि उनके दिमाग तक 4 मिनट तक ऑक्सीजन ही नहीं पहुंची, जिसने सब कुछ तबाह कर दिया.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: pexels

ये भी पढ़ें:-काम-काज छोड़ पांव पसार कर..यहां लोग मार रहे हैं खर्राटे, 'कुंभकरणों' की इस क्लास में विजेता को मिला खास सम्मान

झोलाछाप का इंजेक्शन और उजाड़ता आशियाना (Fake doctor injection)

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट (South China Morning Post) की रिपोर्ट के मुताबिक, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने बताया कि, यह सब गलत इलाज और एलर्जी की वजह से हुआ है. झांग ने जब जांच करवाई तो पैरों तले जमीन खिसक गई. इंजेक्शन लगाने वाला शख्स कोई प्रोफेशनल डॉक्टर था ही नहीं. क्लीनिक तो बंद हो गया और आरोपी पैसे देकर गायब हो गए, लेकिन वांग 92 दिनों तक मौत से जंग लड़ती रहीं. इलाज का बिल 7 लाख युआन पार कर गया, पर उनके मंगेतर ने हार नहीं मानी.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: pexels

ये भी पढ़ें:-सिर्फ 21 वीडियो और 20 लाख फॉलोअर्स! कबाड़ से फैशन निकालने वाले इस लड़के का 'फ्री स्टाइल' हुआ वायरल

शादी से दो दिन पहले हुआ 'चमत्कार' (Wang Ranran medical malpractice)

जिस शादी के लिए 25 अप्रैल की तारीख चुनी गई थी, उससे ठीक दो दिन पहले यानी 23 अप्रैल को वांग ने अचानक अपनी आंखें खोल दीं. उन्होंने झांग को देखकर एक प्यारी सी मुस्कान दी. हालांकि, वो अभी बोल या चल नहीं सकतीं, लेकिन झांग कहते हैं कि उन आंखों में फिर से जान आ गई है. यह सिर्फ एक रिकवरी नहीं, बल्कि उस सच्चे प्यार की जीत है, जिसने कोमा की दीवार को भी तोड़ दिया.

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल खबर के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chinese Bride Coma News, Wang Ranran Medical Malpractice, South China Morning Post, Fake Doctor Injection, Medical Negligence, Love Story Miracle, Wedding Tragedy, Wang Ranran, Zhang Xirui, Taian China
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com