विज्ञापन

Yoga Day 2026: हाथियों की पीठ पर बैठकर किया योग, वीडियो वायरल होते ही लोगों ने पूछा- क्या ये सही है?

योग दिवस पर हाथियों की पीठ पर बैठकर योग करते लोगों का वीडियो वायरल हो रहा है. कुछ लोगों ने इसे प्रकृति से जुड़ाव बताया, जबकि कई यूजर्स ने जानवरों के इस्तेमाल पर सवाल उठा रहे हैं. इस वीडियो को परवीन कासवान (IFS) ने अपने आधिकारिक 'एक्स' अकाउंट पर शेयर किया है.

Yoga Day 2026: हाथियों की पीठ पर बैठकर किया योग, वीडियो वायरल होते ही लोगों ने पूछा- क्या ये सही है?
हाथी पर बैठकर योग करते वीडियो वायरल
X..सोशल मीडिया

योग दिवस पर देशभर में लोगों ने अलग-अलग अंदाज में योग किया, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो सबसे ज्यादा चर्चा बटोर रहा है. दरअसल, इस वीडियो में कुछ लोग नदी के बीच खड़े हाथियों की पीठ पर बैठकर योग करते नजर आ रहे हैं. जबकि कुछ लोग नदी किनारे जमीन पर योग कर रहे हैं. नेचर के बीच यह अनोखा नजारा लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. योग करते लोगों का वीडियो यूजर को काफी पंसद आ रहा है. हालांकि, कुछ लोग जानवरों के इस्तेमाल को लेकर सवाल भी उठा रहे हैं.

हाथियों की पीठ पर योग का अनोखा नजारा

जानकारी के अनुसार, इस वीडियो को Parveen Kaswan (IFS) ने अपने 'एक्स' अकाउंट @ParveenKaswan पर शेयर किया है. वीडियो में कई हाथी नदी के पानी में खड़े दिखाई दे रहे हैं और उनकी पीठ पर बैठे लोग योगा करते नजर आ रहे हैं. इसके अलावा आसपास मौजूद अन्य लोग भी जमीन पर योग करते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो शेयर करते हुए परवीन कासवान ने कैप्शन में लिखा, "Somewhere in the remote corners of the country. A harmony with nature and legacy of generations." यानी देश के किसी दूरदराज इलाके में प्रकृति और पीढ़ियों से चली आ रही परंपरा का सुंदर मेल देखने को मिला.

लोगों को पसंद आ रहा वायरल वीडियो

बता दें कि वीडियो सामने आते ही हजारों लोगों ने इसे पसंद कर रहे हैं और अपना रिएक्शन दे रहे हैं. कई यूजर्स ने इसे योग दिवस का अनोखा और यादगार नजारा बताया. एक यूजर ने लिखा, "Happy International Day of Yoga." वहीं दूसरे ने कहा, "Very Nice."

वीडियो पर कुछ लोगों ने उठाए सवाल

हालांकि, सभी लोग इस नजारे से सहमत नहीं दिखे. एक यूजर ने लिखा, "आज के बाद हाथी भी रोजाना योग करेंगे." वहीं एक अन्य ने सवाल उठाते हुए कहा, "Harmony while sitting on Elephant's back?" कुछ लोगों का मानना था कि योग और प्रकृति का मैसेज अच्छा है, लेकिन इसमें जानवरों को शामिल करने को लेकर भी चर्चा होनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: बंदर बना साइकिल मिस्त्री... पंचर बनाते 'उस्ताद' का वीडियो देख लोग बोले- काम करेगा तभी तो खाएगा

ये भी पढ़ें: नंगे पांव बच्चे ने मारा ऐसा गोल, फुटबॉल स्किल्स देख लोग बोले- 'भारत में टैलेंट की कमी नहीं', वीडियो वायरल

ये भी पढ़ें: सैकड़ों बंदरों का पेट भर सोशल मीडिया पर छाए 'मंकी मैन', वीडियो जीत रहा लोगों का दिल

लेखक के बारे में
img
पुष्पेंद्र कुमार
Journalist
पुष्पेंद्र कुमार एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक जागरण के दिल्ली ब्यूरो से की. यहां उन्होंने रिपोर्टिंग और लेखन... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yoga Day 2026, Viral Yoga Video 2026, Wildlife Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com