विज्ञापन
This Article is From Sep 19, 2023

ऐसे निकाल सकते हैं बोतल से केचप की हर बूंद, मह‍िला ने बताया धांसू तरीका, देखते रह गए लोग

वायरल वीडियो में बोतल के नीचे फंसे केचप को ऊपर तक लाने का एक अनोखा तरीका बता रही है महिला. इस वजह से वायरल हो रहा है वीडियो.

ऐसे निकाल सकते हैं बोतल से केचप की हर बूंद, मह‍िला ने बताया धांसू तरीका, देखते रह गए लोग
बोतल से केचप की हर बूंद निकालने का आसान तरीका बता रही महिला.

सोशल मीडिया पर रोजाना कई तरह के वीडियो सामने आते रहते हैं. इनमें से कुछ चौंका देते हैं, तो कुछ हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देते हैं. वहीं कुछ वीडियो अच्छी सीख के साथ-साथ बहुत कुछ सीखा भी देते हैं, जो आपके मुश्किल भरे काम को बड़ा आसान बना देते हैं. हाल ही में इंटरनेट पर एक ऐसा ही वीडियो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है, जिसमें एक महिला गजब का किचन हैक शेयर कर रही है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं.

आपने देखा होगा कि, जब सॉस या केचप की बोतल में कुछ बूंदें रह जाती हैं, तो उसे निकालना काफी मुश्क‍िल हो जाता है. ज्यादातर लोग इसे निकालने के चक्कर में कई तरह के जुगाड़ भिड़ाते नजर आते हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्‍टाग्राम पर वायरल इस किचन हैक वीडियो में भी इसी परेशानी का आसान सामाधान निकालते हुए दिखाया जा रहा है. वीडियो में अमेरिका की एक महि‍ला बता रही है कि, कैसे आप बोतल से केचप की आख‍िरी बूंद तक निकाल सकते हैं.

यहां देखें वीडियो

वीडियो में दिख रही महिला का नाम केसी रीगर बताया जा रहा है, जो कि लॉस एंजिल्स की रहने वाली हैं. 24 सेकंड के इस वीडियो की शुरुआत में केसी रीगर बताती हैं कि, उन्होंने टिकटॉक पर किसी को ऐसा करते देखा था. यह तरीका उन्हें बेहद कमाल का लगा. वीडियो में केसी रीगर सबसे पहले अपने बाएं हाथ से केचप की बोतल को पकड़ती हैं और फिर उसे घड़ी की उल्टी दिशा में 360 डिग्री घुमाने लगती हैं. करीब सात बार वो इसे रिपीट करती हैं. वीडियो के आखिर में आप देखेंगे कि, कैसे अपने आप ही केचप की बोतल के ढक्कन की जगह पर सारा केचप खुद ब खुद आ जाता है. 30 अगस्त को शेयर किए गए इस पोस्ट को खूब देखा और पसंद किया जा रहा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Life Hacks Video, Kitchen Hacks Diy, Ketchup Bottle
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com