Clothes Hanger Hacks In Hindi: हैंगर का नाम आते ही हमारे दिमाग में सबसे पहला ख्याल कपड़ों को ऑर्गनाइज करने का आता है. क्योंकि अलमारी में बिखरे पड़े कपड़ों को सही तरीके से रखने में हैंगर एक बड़ी भूमिका निभाते हैं. क्या आपके घर की अलमारी में भी ढेर सारे प्लास्टिक या स्टील के हैंगर सिर्फ कपड़े टांगने के लिए रखे हैं? अगर हां, तो आज हम आपको हैंगर के अन्य इस्तेमाल बता रहें हैं, जिन्हें जानकर आप यही कहेंगे कि पहले क्यों नहीं बताया. तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं.

कपड़ों के अलावा हैंगर का कहां और कैसे करें इस्तेमाल-
1. पेपर रोल होल्डर-
किचन में अक्सर पेपर रोल या फॉयल पेपर को रखने की जगह नहीं मिलती और वे स्लैब पर इधर-उधर लुढ़कते रहते हैं. इसके लिए आपको बस एक प्लास्टिक का हैंगर चाहिए. हैंगर को बीच से काटें और उसमें रोल को फंसा दें. अब इसे किचन की किसी भी कील पर टांग दें. तैयार है आपका फ्री का 'पेपर रोल होल्डर'.
2. स्कार्फ, दुपट्टे-
अलमारी में दुपट्टे और स्कार्फ की ऐसी ढेरी बन जाती है कि जरूरत के समय सही मैचिंग नहीं मिलती. इसके लिए एक हैंगर लें और उसमें ढेर सारी चूड़ियां (Bangles) या पर्दे के रिंग्स फंसा दें. अब हर रिंग के अंदर एक दुपट्टा या स्कार्फ टांगें.

4. किचन के ढक्कन-
अक्सर बर्तनों के रैक में कड़ाही और पतीलों के ढक्कन ठीक से नहीं टिकते और गिरते रहते हैं. आप अलमारी या किचन की दीवार पर दो-तीन हैंगर लगा सकते हैं. हैंगर को दीवार पर टांगें और उसके गैप में बर्तनों के ढक्कन फंसा दें. यह देखने में भी स्मार्ट लगता है और ढक्कन खोजने की टेंशन भी खत्म हो जाती है.
4. डिस्प्ले पीस-
अगर आपको सनग्लासेस का शौक है, तो उन्हें इधर-उधर रखने के बजाय एक लकड़ी के हैंगर का इस्तेमाल करें. हैंगर की निचली डंडी पर अपने सारे चश्मों को एक के बाद एक टांग दें. यह आपके कमरे में एक स्टाइलिश 'डिस्प्ले पीस' जैसा लगेगा और चश्मों पर स्क्रैच भी नहीं आएंगे.
ये भी पढ़ें- महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट नहीं, पार्लर जैसा ग्लो पाने के लिए इन दो चीजों का ऐसे करें इस्तेमाल, मिलेगा नेचुरल Glow
मोटापा कैसे कम करें? | मोटापा दूर करने के तरीके | Motapa Kaise Kam Kare
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं