How To Use To Use Sweet Lime Peels: मौसंबी एक ऐसा फल है जिसे सेहत का खजाना कहा कहें तो गलत नहीं होगा. अक्सर हम बाजार से मौसंबी लाते हैं, जूस निकालते हैं और छिलकों को सीधा कूड़ेदान में डाल देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस छिलके को आप 'कचरा' समझ रहे हैं, वो असल में काम की चीज है? जी हां, मौसंबी के छिलके आपकी खूबसूरती निखारने से लेकर घर को चमकाने तक में बड़े काम आ सकते हैं. तो चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं कैसे आप इन छिलकों का इस्तेमाल कर सकते हैं.

मौसंबी के छिलके का इस्तेमाल कैसे करें- ( Best Ways To Use Sweet Lime Peels)
1. स्किन के लिए-
बाजार में मिलने वाले महंगे फेस पैक और विटामिन-C सीरम की जगह आप मौसंबी के छिलकों का इस्तेमाल कर सकते हैं. इन छिलकों में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और विटामिन-C भरपूर मात्रा में होता है.
कैसे करें इस्तेमाल- छिलकों को धूप में सुखा लें और फिर मिक्सी में पीसकर पाउडर बना लें. अब इस पाउडर में थोड़ा गुलाब जल या दही मिलाकर चेहरे पर लगाएं. 15 मिनट बाद धो लें. इससे दाग-धब्बे कम होते हैं और चेहरे पर गजब की चमक आती है.
2. सफाई-बदबू दूर करने-
किंचन के स्लैब या सिंक पर तेल और चिकनाई जम जाना आम बात है. मौसंबी के छिलकों में मौजूद नेचुरल ऑयल बेहतरीन क्लीनर का काम करता है.

Photo Credit: iStock
कैसे करें इस्तेमाल- अगर माइक्रोवेव या फ्रिज से अजीब सी गंध आ रही है, तो एक कटोरी पानी में मौसंबी के कुछ ताजे छिलके डालें और उसे 2-3 मिनट के लिए माइक्रोवेव में गर्म करें. इसकी भाप से सारी बदबू गायब हो जाएगी. सिंक साफ करने के लिए छिलके के अंदरूनी हिस्से को सिंक पर रगड़ें, वो चमक उठेगा.
3. रूम फ्रेशनर-
बाजार वाले रूम फ्रेशनर में काफी केमिकल होते हैं जो सांस के लिए अच्छे नहीं होते. आप मौसंबी के छिलकों से घर को एकदम फ्रेश बना सकते हैं.
कैसे करें इस्तेमाल- एक बर्तन में पानी उबालें और उसमें मौसंबी के छिलके और एक दालचीनी का टुकड़ा डाल दें. इसकी जो खुशबू पूरे घर में फैलेगी, वो किसी महंगे परफ्यूम से कम नहीं होगी.
4. चींटी और कीड़ों-
क्या आपके घर में चींटियां बहुत आती हैं? मौसंबी की खुशबू चींटियों और छोटे कीड़ों को बिल्कुल पसंद नहीं होती.
कैसे करें इस्तेमाल- जहां से चींटियां आती हैं, वहां मौसंबी के छिलके रख दें या छिलकों को पानी में उबालकर उस पानी का छिड़काव करें. चींटियां अपना रास्ता बदल लेंगी. यह पूरी तरह से सुरक्षित और केमिकल फ्री तरीका है.
ये भी पढ़ें- गर्मियों में तपती छत को ठंडा करने के लिए अपनाएं ये 4 तरीके
एनेस्थीसिया कैसे सुन्न कर देता है शरीर? क्यों लोग डरते हैं इससे, जानिए इससे जुड़े मिथ्स और फैक्ट्स...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं