Purane Toothbrush Ka Use: अपनी ओरल हेल्थ को ठीक रखने के लिए डॉक्टर हर 3 से 4 महीने में अपने टूथब्रश को बदलने की सलाह देते हैं, जो कि दांतों के स्वास्थ्य के लिए सही भी है, लेकिन अब सवाल यह उठता है कि हर 3 से 4 महीने में पुराने ब्रश को बेकार समझ कर फेंक देना सही है? नहीं, जिन ब्रश को आप बेकार समझकर फेंक देते हैं, वह आपके रोजमर्रा के कामों को बेहद आसान बना सकते हैं. आज हम आपके साथ पुराने ब्रश को इस्तेमाल करने के कुछ ऐसे स्मार्ट तरीके शेयर करने वाले हैं, जो आपके घर के कामों में मददगार साबित हो सकते हैं.

पुराने ब्रश से हम क्या कर सकते हैं?
खिड़की के कोनों की सफाई: जब भी हम खिड़की को साफ करते हैं, तो झाली और आस-पास का एरिया, तो अच्छे से साफ हो जाता है, लेकिन खिड़की के कोनों और स्लाइडिंग ट्रैक्स में धूल जमी रह जाती है. ऐसे में हर एक कोनों को अच्छे से साफ करने के लिए आप टूथब्रश का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसकी पतली और मजबूत ब्रिसल्स हर एक कोने को साफ करने में सहायक है.
कीबोर्ड को सफाई: चाहें लैपटॉप हो या कंप्यूटर इन्हें किसी भी गीले कपड़े से साफ किया जा सकता है, लेकिन जब बात इनके कीबोर्ड की आती है, तो उनके बीच में जमी धूल को साफ करना बेहद मुश्किल हो जाता है. ऐसे में अगर आप पुराने टूथब्रश का इस्तेमाल करते हैं, तो छोटी सी छोटी जगह की सफाई कर सकते हैं.

गैस स्टोव की सफाई: अब जब गैस पर खाना बनेगा, तो गैस जल्दी गंदी भी होगी, लेकिन अब इसे साफ करने के लिए आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी. बस पुराने टूथब्रश को लेना है और उससे अच्छे से रगड़ना है. अगर आप इस तरीके से गैस स्टोव को साफ करते हैं, तो गंदी से गंदी जगह की अच्छे से डीप क्लीनिंग जो जाएगी.
बाथरूम की टाइल्स की सफाई: पुराने टूथब्रश की मदद से आप बाथरूम की टाइल्स पर जमी गंदगी को भी आसानी से साफ कर सकते हैं. बस ब्रश पर बेकिंग सोडा लगाना है और अच्छे से रगड़ना है, बस इतना करने से आपका बाथरूम अच्छे से चमक जाएगा.
इसे भी पढ़ें: बारिश के बाद की ताजगी ने बदला दिल्ली-नोएडा का रंग, सुबह के ये 5 छोटे पल बना देंगे आपका दिन परफेक्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं