विज्ञापन
This Article is From Jun 14, 2017

दुनिया की सबसे मोटी प्रेग्नेंट महिला बनना है शौक, एक बार में खाती हैं 30 चिकन और गैलन भर आइस्क्रीम

मोनिका नाम की यह महिला तीसरी बार प्रेग्नेंट हुई हैं. वह इन दिनों इसलिए ज्यादा खाना खा रही हैं, ताकि वह प्रेग्नेंसी के दौरान दुनिया की सबसे मोटी महिला का रिकॉर्ड कायम कर सकें. दिलचस्प बात यह है कि मोनिका रिले की इच्छा पूरी करने के लिए उनके मंगेतर सिड भी उनकी मदद कर रहे हैं. मोनिका इन दिनों अपना वजन बढ़ाने के लिए रोजाना 10000 कैलोरी ऊर्जा अर्जित कर रही हैं.

दुनिया की सबसे मोटी प्रेग्नेंट महिला बनना है शौक, एक बार में खाती हैं 30 चिकन और गैलन भर आइस्क्रीम
मोनिका रिले का वजन 300 किलो है.
  • अमेरिका के टेक्सास की इस महिला के हैं अजीब शौक
  • दुनिया की सबसे मोटी प्रेग्नेंट महिला बनना चाहती हैं मोनिका
  • हर रोज 10000 कैलोरी ऊर्जा अर्जित कर रही है मोनिका
नई दिल्ली: यूं तो महिलाएं प्रेग्नेंसी के दौरान इसलिए पौष्टिक खाना खाती हैं ताकि उसके बच्चे के जन्म के दौरान कोई दिक्कत न हो. साथ उसका बच्चा हेल्दी हो, लेकिन अमेरिका के टेक्सास की एक महिला का मामला बिल्कुल अलग है. मोनिका नाम की यह महिला तीसरी बार प्रेग्नेंट हुई हैं. वह इन दिनों इसलिए ज्यादा खाना खा रही हैं, ताकि वह प्रेग्नेंसी के दौरान दुनिया की सबसे मोटी महिला का रिकॉर्ड कायम कर सकें. दिलचस्प बात यह है कि मोनिका रिले की इच्छा पूरी करने के लिए उनके मंगेतर सिड भी उनकी मदद कर रहे हैं. मोनिका इन दिनों अपना वजन बढ़ाने के लिए रोजाना 10000 कैलोरी ऊर्जा अर्जित कर रही हैं.

मेट्रो की खबर के मुताबिक 28 वर्षीय मोनिका रिले फिलहाल 700lbs (300 किलो) की हैं. वह इन दिनों अपना वजन बढ़ाने के लिए प्रचुर मात्रा में जंक फूड, चीज बर्गर, 30 चिकन फोर्ट वर्थ, टेक्सास के 28 वर्षीय मोनिका रिले ने डबल चीजबर्गर, 30 चिकन और गैलन भरकर आइसक्रीम खाती हैं. मोनिका पिछली गर्मियों में प्रेग्नेंट हुई थीं, लेकिन मां नहीं बन पाई थीं. दूसरी बार 14 महीने गर्भवति रहने के बाद उनका गर्भपात हो गया था. अब मोनिका तीसरी बार प्रेग्नेंट हुई हैं. इस बार वह हर हाल में मां बनना चाहती हैं.
monica riley
कुछ इस अंदाज में मोनिका रिले को खिलाते हैं उनके मंगेतर.

वह खाने में कम से कम छह बिस्किट, बड़ी बाउल में सेरेल, दो वेट गेन शेक, चार मैकचिकन सैन्विच, चार डबल चीज बर्गर, फ्रेंच फ्राइज, 30 चिकन नगेट्स, चीज, टेको बेल ट्रीट्स और गैलन ऑफ आइसक्रीम खाती हैं.

मोनिका ने कहा, 'मैं अपने जीवन में सबसे मोटी महिला बनना चाहती हूं. बेड पर पड़े रहना चाहती हूं. अब मैं प्रेग्नेंट हूं और इस दौरान भी सबसे मोटी महिला होने का गौरव प्राप्त करना चाहता हूं.'

दुनिया के सामने अपना मोटापा जाहिर करने के लिए मोनिका ने अपना फोटोशूट भी कराया है. वह अलग-अलग टीवी चैनलों के जरिए गर्भधारण के दौरान की फिलिंग को बयां कर रही हैं. वायरल वीडियो और लाइट मूड की और भी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
लेखक के बारे में
img
अभिषेक कुमार
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pregnant Woman, Fattest Woman
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com