विज्ञापन

नौकरी के लिए CV की जगह भेज दिया Blinkit का बिल! जॉब एप्लिकेशन वायरल, लोगों ने ऐसे लिए मज़े

एक महिला ने नौकरी के लिए आवेदन करते समय CV की जगह गलती से Blinkit का बिल भेज दिया. सोशल मीडिया पर वायरल इस घटना ने लोगों को हंसी और सीख दोनों दी.

नौकरी के लिए CV की जगह भेज दिया Blinkit का बिल! जॉब एप्लिकेशन वायरल, लोगों ने ऐसे लिए मज़े
CV की जगह Blinkit का बिल भेज बैठी महिला, जॉब एप्लिकेशन की गलती हुई वायरल

नौकरी के लिए आवेदन करते समय छोटी सी गलती भी भारी पड़ सकती है. हाल ही में एक ऐसी ही मजेदार घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसने लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया.

क्या हुआ पूरा मामला?

हिमांशी नाम की एक महिला ने नौकरी के लिए आवेदन किया था, लेकिन गलती से अपने CV (रिज्यूमे) की जगह Blinkit का इनवॉइस (बिल) अटैच कर दिया. यह बात तब सामने आई जब रिक्रूटर ने उन्हें जवाब देते हुए लिखा, हाय हिमांशी, आपके आवेदन के लिए धन्यवाद. लेकिन, आपने अपना ब्लिंकइट इनवॉइस संलग्न कर दिया है. यानी जहां रिज्यूमे होना चाहिए था, वहां ग्रोसरी का बिल भेज दिया गया था.

Latest and Breaking News on NDTV

सोशल मीडिया पर खुद शेयर की गलती

हिमांशी ने इस ईमेल का स्क्रीनशॉट एक्स पर शेयर किया है. उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा, मैं खुद ही अपनी सबसे बड़ी दुश्मन हूं. इसके बाद उन्होंने एक और पोस्ट में मजाक करते हुए लिखा,ब्लिंकिट जॉब तो नहीं मिल पायेगी, फ्री शोक आइसक्रीम देदो.

लोगों के मजेदार रिएक्शन

यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गया और इसे 3.95 लाख से ज्यादा व्यूज मिले. लोगों ने इस पर ढेरों मजेदार कमेंट्स किए. एक यूजर ने लिखा- ऐसी गलती तो हम भी कर सकते हैं. दूसरे ने लिखा- कम से कम रिक्रूटर को आपकी रोजमर्रा की जरूरतों का अंदाजा तो लग गया. तीसरे यूजर ने लिखा- अब CV नहीं, Blinkit invoice ही नया रिज्यूमे है. चौथे ने लिखा- हर कोई अटैचमेंट चेक करता है, फिर भी डर बना रहता है. कुछ यूजर्स ने हिमांशी की हिम्मत की भी तारीफ की कि उन्होंने अपनी गलती को खुलकर शेयर किया.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: 2.3 करोड़ रु कमाने वाली महिला भी इन 5 चीजों पर कभी खर्च नहीं करती पैसा, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

जर्मनी जाने से पहले जान लें ये सच! भारतीय महिला ने खर्च किए 48 लाख रु, फिर भी नहीं मिली नौकरी, बताई हकीकत

जब विदेशी दामाद ने छुए पैर… 89 साल की इंडियन दादी का रिएक्शन हो गया वायरल, देख भावुक हो जाएंगे आप

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com