विज्ञापन

जर्मनी जाने से पहले जान लें ये सच! भारतीय महिला ने खर्च किए 48 लाख रु, फिर भी नहीं मिली नौकरी, बताई हकीकत

यह कहानी उन लोगों के लिए एक सीख है, जो विदेश जाकर नौकरी या पढ़ाई करने का सपना देखते हैं. सिर्फ सफलता की कहानियां ही नहीं, बल्कि संघर्ष और वास्तविकता को समझना भी उतना ही जरूरी है.

जर्मनी जाने से पहले जान लें ये सच! भारतीय महिला ने खर्च किए 48 लाख रु, फिर भी नहीं मिली नौकरी, बताई हकीकत
विदेश जाना आसान नहीं, जर्मनी में नौकरी के लिए लाखों खर्च, फिर भी खाली हाथ लौटी महिला

विदेश जाकर बेहतर करियर बनाने का सपना आज कई युवाओं का होता है. खासतौर पर जर्मनी जैसे देशों को पढ़ाई और नौकरी के लिए एक बेहतरीन विकल्प माना जाता है. लेकिन, हाल ही में एक भारतीय महिला की कहानी ने इस जर्मन ड्रीम की असली तस्वीर सामने ला दी है.

लाखों रुपये खर्च, लेकिन नहीं मिली नौकरी

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ‘माही' @desibeauty.de नाम की एक महिला ने अपनी पूरी कहानी शेयर की है. उन्होंने बताया कि जर्मनी में नौकरी पाने के लिए उन्होंने €53,000 (करीब 48 लाख रुपये) से ज्यादा खर्च कर दिए, लेकिन उन्हें एक भी जॉब ऑफर नहीं मिला. माही ने अपने वीडियो में विस्तार से बताया कि उन्होंने किन-किन चीजों पर खर्च किया.

कहां-कहां हुआ खर्च?

माही के अनुसार, उनका कुल खर्च कुछ इस तरह रहा- 
- हर महीने €600 का किराया (3 साल में €21,600)
- जर्मन भाषा कोर्स (A1 से B2) - लगभग €2,000
- यूनिवर्सिटी फीस - €3,000 से ज्यादा
- प्राइवेट यूनिवर्सिटी की EMI - €10,800
- हेल्थ इंश्योरेंस - €5,000+
- ब्लॉक्ड अकाउंट - €11,208

इन सभी खर्चों को मिलाकर उनका कुल निवेश €53,608 (48 लाख रु) से भी ज्यादा हो गया.

जॉब ऑफर मिला जीरो

माही ने अपने पोस्ट में साफ लिखा, मैंने जर्मनी में नौकरी पाने के लिए जितना खर्च किया, उतना मैंने भारत में कभी कमाया भी नहीं. और अभी तक मुझे एक भी जॉब ऑफर नहीं मिला. उन्होंने यह भी कहा, कि वह यह सब सहानुभूति पाने के लिए नहीं, बल्कि दूसरों को सच्चाई बताने के लिए शेयर कर रही हैं, ताकि लोग विदेश जाने से पहले सही गणित समझ सकें.

लोगों ने क्या कहा?

इस वीडियो के वायरल होने के बाद कई लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है. कुछ लोगों ने कहा, कि यह सच्चाई बहुत कम लोग बताते हैं. कई यूजर्स ने माना कि विदेश जाने से पहले सही रिसर्च बेहद जरूरी है. कुछ ने भाषा और नेटवर्किंग को सफलता की कुंजी बताया. वहीं, कई लोगों ने माही के लिए सहानुभूति भी जताई.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: पीजी, खाना, शॉपिंग सब 18,000 रु में! बेंगलुरु की इस लड़की का महीने का खर्च जान लोग हैरान, पूछा- आखिर कैसे?

हाथों से अकेले नदी साफ करने वाला ‘बिट्टू तबाही' कौन है? जानिए असली नाम और पूरी कहानी

जब विदेशी दामाद ने छुए पैर… 89 साल की इंडियन दादी का रिएक्शन हो गया वायरल, देख भावुक हो जाएंगे आप

लेखक के बारे में
img
संज्ञा सिंह
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Germany Job Struggle, Indian Student Germany Reality, Studying Abroad Cost Germany
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com