सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक और दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक ब्रिटिश शख्स अपनी भारतीय पत्नी की 89 साल की परदादी से मिलते हुए नजर आता है, और उसका एक छोटा सा जेस्चर लोगों का दिल जीत लेता है. यह वीडियो इंस्टाग्राम पेज @the.brit.bong.diary पर शेयर किया गया है, जिसे कपल Conor और Mrittika चलाते हैं.
बिना भाषा के मिला अपनापन
वीडियो में दिखता है कि जब Conor अपनी पत्नी की परदादी से मिलता है, तो दोनों के बीच कोई कॉमन भाषा नहीं होती. इसके बावजूद वह भारतीय परंपरा निभाते हुए झुककर उनके पैर छूता है और आशीर्वाद लेता है. परदादी भी उसे प्यार से आशीर्वाद देती हैं. यह पल इतना सच्चा और भावुक होता है कि देखने वालों की आंखें नम हो जाती हैं.
देखें Video:
भाषा की जरूरत ही नहीं पड़ी...
वीडियो पर लिखा टेक्स्ट इस पल को और खास बना देता है. मेरे ब्रिटिश पति और मेरी 89 साल की परदादी के बीच कोई कॉमन भाषा नहीं है, बस प्यार और सम्मान है. कपल ने कैप्शन में भी बताया, कि उस एक पल में भाषा मायने नहीं रखती थी. एक साधारण सा जेस्चर ही काफी था, जिससे Conor अब विदेशी नहीं, बल्कि परिवार का हिस्सा बन गया.
सोशल मीडिया पर मिल रहा प्यार
इस वीडियो को देखने के बाद लोग भावुक हो गए हैं और जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, सम्मान एक ऐसी भाषा है, जिसे हर कोई समझता है. दूसरे ने कहा, यह बहुत खूबसूरत पल है, प्यार की कोई भाषा नहीं होती. कई लोगों ने ब्रिटिश पति की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय संस्कृति को दिल से अपनाया.
(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)
यह भी पढ़ें: वायरल पीले थैले को Balenciaga का'ट्रैश बैग' समझ बैठे लोग, अब सामने आई सच्चाई, जानकर चौंक जाएंगे आप!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं