विज्ञापन

18 महीने तक खर्चों पर लगाया ब्रेक, बनाया 7.2 लाख रुपये का फ्रीडम फंड... फिर 1.6 लाख की नौकरी को कह दिया अलविदा

18 महीने तक हर महीने 40 हजार रुपये बचाने वाली एक महिला ने आखिर ऐसा क्या किया कि 1.6 लाख रुपये महीने की नौकरी छोड़ दी. उनकी वायरल कहानी अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है.

18 महीने तक खर्चों पर लगाया ब्रेक, बनाया 7.2 लाख रुपये का फ्रीडम फंड... फिर 1.6 लाख की नौकरी को कह दिया अलविदा
वायरल वीडियो
इंस्टाग्राम/ @riahassomethingtosay

क्या सिर्फ 7.2 लाख रुपये बचाकर कोई अपनी अच्छी-खासी कॉर्पोरेट जॉब छोड़ सकता है. पहली नजर में ये बात शायद किसी फिल्म की कहानी जैसी लगे. लेकिन एक महिला ने ऐसा करके दिखाया है. न कोई करोड़ों की विरासत मिली, न ट्रस्ट फंड था और न ही रातोंरात किस्मत चमकी. उन्होंने बस 18 महीने तक एक सिंपल प्लान फॉलो किया, हर महीने 40 हजार रुपये बचाए और फिर ऐसा फैसला लिया जिसने उनकी जिंदगी की दिशा ही बदल दी. अब उनकी कहानी सोशल Media पर वायरल है और लोग जानना चाहते हैं कि आखिर 18 महीनों में ऐसा क्या हुआ कि उन्होंने लाखों की सैलरी वाली नौकरी छोड़ने का फैसला कर लिया.

18 महीने और 7.2 लाख रुपये का फ्रीडम फंड

इंस्टाग्राम क्रिएटर रिया ने अपनी वायरल पोस्ट में बताया कि उन्होंने हर महीने 40 हजार रुपये बचाकर एक 'फ्रीडम फंड' तैयार किया. 18 महीनों में ये रकम बढ़कर 7.2 लाख रुपये हो गई. रिया का कहना है कि ये सिर्फ सेविंग्स नहीं थीं, बल्कि उनके लिए एक ऐसा बैकअप था जिसने उन्हें अपनी जिंदगी के बड़े फैसले लेने की आजादी दी.

आखिर पैसे बचाएं कैसे?

रिया ने बताया कि उन्होंने अपनी लाइफस्टाइल को पूरी तरह नहीं बदला, लेकिन कुछ गैरजरूरी खर्चों पर ब्रेक जरूर लगाया. उन्होंने बाहर खाने पर करीब 20 हजार रुपये महीने कम खर्च किए. 5 हजार रुपये की सब्सक्रिप्शन बंद कीं. शॉपिंग पर लगाम लगाकर 10 हजार रुपये बचाए. वहीं कॉफी और छोटी-छोटी आउटिंग्स पर होने वाला खर्च भी कम किया. इन छोटे बदलावों ने मिलकर हर महीने 40 हजार रुपये की सेविंग्स का रास्ता बना दिया.

लेकिन कुछ चीजों को हाथ भी नहीं लगाया

रिया ने साफ कहा कि सेविंग्स का मतलब खुद को हर खुशी से दूर करना नहीं है. उन्होंने अपनी हेल्थ, अच्छा खाना, अपने पार्टनर के साथ समय बिताना और अच्छी नींद को हमेशा प्रायोरिटी दी. उनके लिए ये चीजें नॉन-नेगोशिएबल थीं. यानी जिन चीजों से जिंदगी बेहतर बनती है, उन पर उन्होंने कभी समझौता नहीं किया.

फिर आया नौकरी छोड़ने वाला मोमेंट

रिया के मुताबिक 18वें महीने तक उनकी कॉर्पोरेट जॉब के बाहर से होने वाली कमाई उनकी 1.6 लाख रुपये महीने की सैलरी से ज्यादा हो गई थी. यही वो मोमेंट था जब उन्हें जॉब छोड़ने का कॉन्फिडेंस मिला. बाद में उन्होंने चार अलग-अलग इनकम सोर्स भी तैयार कर लिए.

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

यह भी पढ़ें: 60 रुपये के हेयरकट ने खोल दी 350 रुपये वाली App सर्विस की पोल, शख्स ने पूछा बड़ा सवाल, पोस्ट वायरल

यह भी पढ़ें: ऑटो ड्राइवर का 'स्मार्ट' पेमेंट तरीका हुआ वायरल, घड़ी पर दिखाया QR कोड, यूजर्स बोले- यही है असली 'स्मार्टनेस'

लेखक के बारे में
img
पुष्पेंद्र कुमार
Journalist
पुष्पेंद्र कुमार एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक जागरण के दिल्ली ब्यूरो से की. यहां उन्होंने रिपोर्टिंग और लेखन... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, Zara Hatke
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com