विज्ञापन

सिर्फ नौकरी नहीं, एक पूरी जिंदगी छोड़ रही हूं... 5 साल बाद एयर होस्टेस ने क्यों छोड़ी जॉब? Video कर देगा भावुक

एक महिला ने 5 साल तक केबिन क्रू की नौकरी करने के बाद इमोशनल वीडियो के जरिए अपने करियर को अलविदा कहा. जानिए क्यों उसने यह ड्रीम जॉब छोड़ी और इस दौरान उसे किन खास पलों और चुनौतियों का सामना करना पड़ा.

सिर्फ नौकरी नहीं, एक पूरी जिंदगी छोड़ रही हूं... 5 साल बाद एयर होस्टेस ने क्यों छोड़ी जॉब? Video कर देगा भावुक
कहानी एक ‘ड्रीम लाइफ’ छोड़ने की… एयर होस्टेस का इमोशनल गुडबाय

हर किसी का सपना होता है कि वह एक ऐसी जिंदगी जिए जहां हर हफ्ते नई जगह देखने को मिले, दुनिया घूमने का मौका मिले और ग्लैमरस लाइफस्टाइल हो. लेकिन, क्या सच में यह जिंदगी उतनी आसान और खूबसूरत होती है, जितनी बाहर से दिखती है? एक महिला के इमोशनल वीडियो ने इस सवाल को फिर से चर्चा में ला दिया है.

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें नितिका मेहता नाम की महिला अपने केबिन क्रू करियर को अलविदा कहती नजर आ रही हैं. करीब 5 साल तक इस पेशे में काम करने के बाद उन्होंने इस नौकरी को छोड़ने का फैसला लिया. अपने आखिरी दिन को याद करते हुए नितिका ने बताया, कि यह सिर्फ एक नौकरी नहीं, बल्कि उनकी पूरी जिंदगी का हिस्सा था. उन्होंने कहा, कि इस फैसले के साथ उनका दिल भारी है, लेकिन फिर भी वह आगे बढ़ना चाहती हैं.

उन्होंने बताया, कि अब उन्हें सुबह-सुबह की फ्लाइट्स नहीं पकड़नी होंगी, न ही त्योहारों, जन्मदिन या परिवार के खास पलों को मिस करना पड़ेगा. हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि इस नौकरी के साथ जुड़े कई खूबसूरत पल उन्हें हमेशा याद आएंगे.

देखें Video:

यादों में बस गए ये पल

नितिका ने अपने अनुभव शेयर करते हुए बताया, कि उन्हें हांगकांग की सड़कों पर सूर्योदय के समय अकेले घूमना, पहली बार फ्लाइट में बैठे घबराए यात्रियों को शांत करना और छोटे बच्चों के साथ खेलकर उनके माता-पिता को राहत देना हमेशा याद रहेगा. इसके अलावा, उन्होंने कहा कि जंप सीट से सूर्यास्त देखना और मुश्किल यात्रियों को संभालते हुए जो आत्मविश्वास उन्होंने पाया, वह उनके जीवन की सबसे बड़ी सीख है.

यह सिर्फ नौकरी नहीं, एक जिंदगी थी...

नितिका ने साफ कहा, कि वह सिर्फ एक जॉब नहीं छोड़ रही हैं, बल्कि एक ऐसी जिंदगी को अलविदा कह रही हैं, जिसका सपना कई लड़कियां देखती हैं. उन्होंने यह भी बताया, कि उनके लिए केबिन क्रू बनना एक स्थायी करियर नहीं था, बल्कि भारत में प्रतियोगी परीक्षाओं के दबाव से निकलने का एक रास्ता था.

जिंदगी बदल देने वाला अनुभव

अपने सफर को याद करते हुए नितिका ने कहा कि इन 5 सालों में उन्होंने हजारों उड़ानें भरीं और हर अनुभव ने उन्हें अंदर से बदल दिया. कुछ पल अच्छे थे, कुछ मुश्किल और कुछ ऐसे भी थे जिन्होंने उन्हें अपने फैसलों पर दोबारा सोचने पर मजबूर किया. उन्होंने यह भी बताया कि वह पिछले 6 महीनों से इस वीडियो को शेयर करने को लेकर हिचकिचा रही थीं, क्योंकि कुछ अनुभवों को शब्दों में बयां करना आसान नहीं होता.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: 6 महीने बेंगलुरु में रह लो… लड़की ने बताया कैसे बदल जाती है पूरी लाइफस्टाइल, आपकी आदतें और सोच

कंपनी ने बनाए ऐसे नियम कि 17 लाख की नौकरी छोड़ने पर मजबूर हुआ शख्स, वायरल पोस्ट पर छिड़ी बहस

भारत में रहकर विदेशी बच्चों ने सीखी जिंदगी की 5 बड़ी सीख, मां बोली- जो शायद कहीं और संभव नहीं था

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com