मैच दर मैच फैंस के बीच तेजी से चर्चा बटोर रहे फीफा वर्ल्ड कप 2026 आज वर्तमान संस्करण नए स्तर को छुएगा, जब पांच बार का विश्व चैंपियन ब्राजील भारतीय समयानुसार आधी रात को मोरक्को से भिड़ेगा. नए कोच कार्लो एंसेलोटी के नेतृत्व में ब्राजील की टीम पूरे आत्मविश्वास से भरी है और पिछले दो दशकों की निराशा को पीछे छोड़ने के लिए मैदान पर उतरेगी.
ग्रुप C का यह मुकाबला टूर्नामेंट के सबसे आकर्षक ओपनिंग मैचों में से एक है, जहां दुनिया की दो टॉप-10 टीमें आमने-सामने होंगी. यह मैच तय कर सकता है कि ग्रुप में कौन सी टीम टॉप पर रहेगी. ब्राजील ने आखिरी बार 1994 में अमेरिका की मेजबानी में ही 24 साल का सूखा खत्म कर वर्ल्ड कप जीता था. और संयोग से एक बार फिर 24 साल बाद अमेरिका इस टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है. हालांकि, मोरक्को की चुनौती आसान नहीं होगी, जो 2022 वर्ल्ड कप में चौथे स्थान पर रहने के बाद और मजबूत होकर उभरी हैय
ब्राजील V/S मोरक्को मैच की 5 बड़ी बातें
1. ब्राजील का 24 साल का सूखा और पुराना संयोग
ब्राजील की टीम पिछले 24 सालों से अपना छठा वर्ल्ड कप खिताब जीतने का इंतजार कर रही है. दिलचस्प बात यह है कि ब्राजील ने 1994 में जब 24 साल का सूखा खत्म किया था, तब भी वर्ल्ड कप की मेजबानी अमेरिका ने ही की थी. 2026 में एक बार फिर टूर्नामेंट अमेरिका में हो रहा है, जिससे ब्राजील के प्रशंसक इसे एक शुभ संकेत मान रहे हैं.
Absolutely incredible Bangladeshi 🇧🇩 fans for Brazil ! 🙌🇧🇷
— Ananda Nepali (@anandanepali99) June 13, 2026
Just look at the level of love and energy these fans in Bangladesh 🇧🇩 are bringing for the Brazilian National Team. 👇
This is what football does - it unites the world. Pure passion, no borders. ❤️💛💚 pic.twitter.com/GDv5TriVaz
2. कार्लो एंसेलोटी का पहला बड़ा इम्तिहान
ब्राजील के फुटबॉल इतिहास में पहली बार किसी विदेशी कोच को कमान सौंपी गई है. दिग्गज इटालियन मैनेजर कार्लो एंसेलोटी इस वर्ल्ड कप में ब्राजील की अगुवाई कर रहे हैं. उनके आने के बाद से टीम बेहतरीन फॉर्म में है और उसने अपने पिछले तीनों वार्म-अप मैचों में क्रोएशिया (3-1), पनामा (6-2) और मिस्र (2-1) को मात दी है.
3. स्टार खिलाड़ी नेमार पहले मैच से बाहर
ब्राजील के लिए सबसे बड़ा झटका यह है कि उनके स्टार फॉरवर्ड नेमार चोट के कारण मोरक्को के खिलाफ इस ओपनिंग मैच में नहीं खेल पाएंगे. टीम में चुने जाने के तुरंत बाद उनके पैर की पिंडली में चोट लग गई थी. हालांकि उनकी रिकवरी अच्छी चल रही है, लेकिन वह पहले मैच के लिए फिट नहीं हैं.
4. मजबूत अफ्रीकी चैंपियन मोरक्को की चुनौती
मोरक्को की टीम 2022 कतर वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल तक पहुंचकर इतिहास रच चुकी है. तब से यह टीम और खतरनाक हो गई है और हाल ही में अफ्रीका कप ऑफ नेशंस का खिताब भी जीता है. मोरक्को ने अपने क्वालीफाइंग राउंड में ग्रुप E में बिना कोई मैच हारे (परफेक्ट रिकॉर्ड के साथ) वर्ल्ड कप का टिकट कटाया है.
5. मैच का समय, स्थान और भविष्यवाणी
समय व स्थान: यह मुकाबला न्यू जर्सी के प्रतिष्ठित मेटलाइफ स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय समयानुसार यह मैच सुबह 3:30 बजे शुरू होगा. इसे भारत में ZEE5 ऐप/वेबसाइट और स्पोर्ट्स 1 (Sports 1) चैनलों पर लाइव देखा जा सकता है
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं