विज्ञापन
This Article is From Aug 20, 2019

पत्नी दिन-रात खिलाती थी लड्डू, पति ने मांगा तलाक

दंपत्ति की शादी को 10 साल हो चुके हैं. परामर्श केंद्र के अधिकारी तलाक लेने की इस वजह को लेकर परेशान हैं.

Also Read in
पत्नी दिन-रात खिलाती थी लड्डू, पति ने मांगा तलाक
मेरठ:

उत्तर प्रदेश के मेरठ में तलाक मांगने की वजह का एक बड़ा मजेदार केस सामने आया है. यहां पति ने अपनी पत्नी से इसलिए तलाक मांगा क्योंकि वह हर वक्त उसे लड्डू खिलाती रहती थी. पति का कहना है कि उसकी पत्नी किसी तांत्रिक के कहने पर ऐसा कर रही है. पति ने बताया कि वह कुछ समय पहले बीमार पड़ गया था तब उसकी पत्नी किसी तांत्रिक के पास गई थी, जिसने उसे पति को लड्डू खिलाने की सलाह दी थी. 

मामला सामने आने के बाद दंपत्ति को सुलह के लिए परामर्श केंद्र में बुलाया गया. यहां अधिकारियों को शख्स ने बताया कि उसकी पत्नी उसे सुबह चार और शाम को चार लड्डू खाने के लिए देती है. इतना ही नहीं उसने बताया कि इस बीच उसकी पत्नी उसे कुछ और खाने भी नहीं देती है. 

महिला ने तीन तलाक के खिलाफ केस वापस लेने से किया इनकार, ससुराल वालों ने काट दी उसकी नाक

दंपत्ति की शादी को 10 साल हो चुके हैं. परामर्श केंद्र के अधिकारी तलाक लेने की इस वजह को लेकर परेशान हैं. अधिकारी का कहना है , "हम परामर्श के लिए दंपति को बुला सकते हैं, लेकिन हम महिला के अंधविश्वास का इलाज नहीं कर सकते. उसका विश्वास है कि लड्डू उसके पति को ठीक कर देगा और इसके अलावा वह कोई बात मानने को तैयार नहीं है." (इनपुट-आईएएनएस)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Divorce, Meerut
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com