विज्ञापन
This Article is From Sep 30, 2023

लड़की ने मेट्रो में किया देहाती डांस, वायरल Video देख लोगों को याद आई सपना चौधरी, बोले- कहां से आता है इतना कॉन्फिडेंस

दिल्ली मेट्रो का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें एक लड़की हरे रंग का सूट पहने मेट्रो के अंदर डांस कर रही हैं.

लड़की ने मेट्रो में किया देहाती डांस, वायरल Video देख लोगों को याद आई सपना चौधरी, बोले- कहां से आता है इतना कॉन्फिडेंस
लड़की ने मेट्रो में किया देहाती डांस

दिल्ली की लाइफ लाइन कही जाने वाली दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) में हर रोज़ लाखों यात्री सफर करते हैं. यात्रियों की बढ़ती संख्या के साथ मेट्रो के अंदर अनुशासन को लेकर भी काफी सवाल उठने लगे हैं. एक वक्त था जब लोग मेट्रो में सुकून से यात्रा करते थे, लेकिन अब मेट्रो में लोग इतना हंगामा करने लगे हैं, कि आए दिन सोशल मीडिया पर मेट्रो के बहुत से वीडियो भी वायरल होते रहते हैं. पिछले कुछ दिनों में आपने मेट्रो में लड़ाई झगड़ों के बहुत से वीडियो देखे होंगे. इसके अलावा मेट्रो रेल अब रील बनाने वालों का अड्डा भी बन गया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें एक लड़की हरे रंग का सूट पहने मेट्रो के अंदर डांस कर रही हैं. इस लड़की को देख लोगों को सपना चौधरी की याद आ गई. वहीं, लोग इस लड़की के कॉन्फिडेंस की भी तारीफ कर रहे हैं. 

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की हरे रंग का सूट पहने मेट्रो के लेडीज कोच में सिंगर बबीता चौधरी के 'दिल धड़के दर्द कलेजे में...' गाने पर डांस कर रही है. कोच में बैठी सभी महिलाएं बड़े आराम से बैठकर लड़की का डांस देख रही हैं. किसी को भी उसके डांस से कोई परेशानी नहीं है. कुछ महिलाएं अपने फोन पर बिजी हैं, तो कुछ डांस का मज़ा ले रही हैं. 

देखें Video:

वीडियो को इंस्टाग्राम पर kannu__coffee_girl नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है. वीडियो को अबतक 48 हजार बार देखा जा चुका है. लोग वीडियो पर खूब कमेंट्स भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- बस इतना ही कॉन्फिडेंस चाहिए. दूसरे यूजर ने लिखा- इसी वजह से बाकी राज्यों में मेट्रो सेवा शुरु नहीं हो पा रही है. इस वीडियो के बारे में आपका क्या कहना है? कमेंट करके बताइए.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, Metro Dance Video, Dance In Metro
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com