विज्ञापन

'सरगी लेट हुई तो पाप लगेगा', करवाचौथ पर महिला ने जोमैटो से कर दी डिमांड, बोली- औरतें दुआएं देंगी

करवा चौथ पर सुबह 3-4 बजे उठकर सरगी बनाने के झंझट से बचने के लिए महिलाओं ने सोशल मीडिया पर Zomato से एक खास मांग की है. वायरल वीडियो में यूजर ने कंपनी से सुबह 4 बजे गरमा-गरम पराठे और फेनियां डिलीवर करने की अपील की है जिसे भारी समर्थन मिल रहा है.

'सरगी लेट हुई तो पाप लगेगा', करवाचौथ पर महिला ने जोमैटो से कर दी डिमांड, बोली- औरतें दुआएं देंगी
करवा चौथ पर सुबह 4 बजे सरगी की डिलीवरी के लिए महिलाओं ने Zomato को किया टैग
@archiesehgalofficial

VIRAL VIDEO: करवा चौथ पर सरगी की तैयारी के लिए तड़के 3-4 बजे उठना और रसोई संभालना हर व्रत रखने वाली महिला की कहानी है. लेकिन क्या हो अगर सुबह-सुबह गरमा-गरम सरगी सीधे आपके दरवाजे पर पहुंच जाए. रिलेशनशिप मेंटर आर्ची सहगल ने सोशल मीडिया पर जोमैटो के सामने एक ऐसी ही अनोखी मांग रख दी है. उन्होंने एक वीडियो शेयर कर जोमैटो से 'सरगी डिलीवरी सर्विस' शुरू करने की अपील की है, जो करवा चौथ के दिन सुबह चार बजे सरगी पहुंचा सके. आर्ची ने सीधे शब्दों में पूछा कि जब दिनभर बिना पानी के व्रत रखना है, तो सुबह की नींद कुर्बान कर खाना क्यों बनाना पड़े.

"सरगी लेट हुई तो पाप लगेगा"

वह कहती हैं, "पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखना है, अपनी उम्र थोड़ी न कम करनी है." उनकी मांग बहुत साधारण है- सुबह 4 बजे घर पर आलू के पराठे, सफेद मक्खन, फेनियां और कड़क अदरक वाली चाय मिल जाए. साथ ही उन्होंने मजाकिया लहजे में चेतावनी भी दी कि अगर सरगी लेट हुई तो पाप लगेगा. 

सास से दूर रहने वाली महिलाओं की जरूरत

सोशल मीडिया पर महिलाओं को यह आइडिया बेहद पसंद आ रहा है. कई यूजर्स ने जोमैटो और उसके फाउंडर दीपिंदर गोयल को टैग करते हुए इसे लागू करने की मांग की है. खासकर उन महिलाओं के लिए यह वरदान माना जा रहा है जो अपनी सास से दूर दूसरे शहरों में अकेले रहती हैं. कमेंट्स में लोगों ने पनीर पराठा और नारियल-अनार वाली सरगी थाली जैसे सुझाव भी देने शुरू कर दिए हैं. 

यह भी पढ़ें | Karwa Chauth Vrat in Periods: करवा चौथ पर पीरियड्स आ जाएं तो क्या करें? जानें सरगी से लेकर पूजा तक के नियम

लोगों ने कहा- जब घर पर बन सकता है तो क्या जरूरत

हालांकि, हर कोई इस विचार से सहमत नहीं है. कुछ लोगों ने रात के समय काम करने वाले डिलीवरी पार्टनर्स की सुरक्षा और उनकी मेहनत को लेकर चिंता जताई है. उनका कहना है कि जब यह भोजन घर पर आसानी से बन सकता है, तो किसी और को इतनी ठंड या रात में परेशान करना ठीक नहीं है.

यह भी पढ़ें | करवा चौथ पर कल कितने बजे दिखेगा चांद? जानें दिल्ली, नोएडा, लखनऊ और पटना समेत बड़े शहरों का समय

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karwa Chauth, Karwa Chauth Viral Video, Karwa Chauth Menu, Khabar Zara Hatke 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com