विज्ञापन

60000 कर्मचारियों को वॉलंटरी एग्जिट ऑफर के बीच, Microsoft एम्प्लाइज की लग्जरी ऑफिस लाइफस्टाइल के वीडियो वायरल

यह वीडियो ऐसे समय पर वायरल हो रहे हैं जब माइक्रोसॉफ्ट कंपनी ने अपने 60 हजार कर्मचारियों को स्वेच्छा से नौकरी छोड़ने का ऑप्शन दिया है. AFP के मुताबिक, 27 परसेंट वर्कर्स नए बायआउट ऑफर के लिए पात्र हैं.

60000 कर्मचारियों को वॉलंटरी एग्जिट ऑफर के बीच, Microsoft एम्प्लाइज की लग्जरी ऑफिस लाइफस्टाइल के वीडियो वायरल
इन वीडियोज को लोग माइक्रोसॉफ्ट के नए वॉलंटरी ऑफर से जोड़ते हुए सोशल मीडिया पर कमेंट कर रहे हैं.
X@bluejay_m8

Viral Video: माइक्रोसॉफ्ट ने जब से अपने 60 हजार कर्मचारियों को 'वॉलंटरी एग्जिट पैकेज' देने की बात सार्वजनिक की है, तब से कंपनी के कुछ एम्प्लाइज के वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगे हैं. इन वीडियोज में वे माइक्रोसॉफ्ट कंपनी की तरफ से मिलने वाली लक्जरी लाइफ का शो ऑफ कर रहे हैं. कुछ लोगों ने अपने वीडियोज को 'A Day In My Life Microsoft London' नाम दिया है, जबकि कुछ ने पूरी टाइमिंग के साथ बताया है कि वो अपना पूरा दिन कैसे बिताती हैं. 

आप नौकरी चुनेंगे या बायआउट?

एक्स पर एक शख्स ने माइक्रोसॉफ्ट कर्मचारी का वीडियो शेयर करते हुए पूछा- 'माइक्रोसॉफ्ट कर्मचारी का दिन कॉफी, नाश्ता, स्नैक्स, डेजर्ट, कैरम और स्नैक्स के बीच-बीच में थोड़ा काम करके गुजरता है. अब कंपनी ने 60000 लोगों को नौकरी छोड़ने के बदले थोड़े ज्यादा पैसे देने का ऑफर दिया है. आप यह नौकरी चुनेंगे या बायआउट?

महिला ने दिखाया ऑफिस में 9 घंटे कैसे बीतते हैं

एक्स पर वायरल हो रहे एक दूसरे वीडियो में माइक्रोसॉफ्ट इंजीनियर ने दिखाया है कि वो अपना दिन कंपनी में कैसे बिताता है. वीडियो के मुताबिक, महिला 9 बजे ऑफिस पहुंचती है. 10 बजे कॉफी ब्रेक लेती है. 10:30 बजे प्रोजेक्ट डिस्कशन होता है. 11 बजे प्लानिंग मीटिंग होती है. 12 बजे लंच होता है. 1 बजे वापस काम पर आना होता है. करीब 1:50 बजे फ्रूट्स ब्रेक होता है. 2 बजे फिर मीटिंग होती है. 3 बजे स्मूदी ब्रेक मिलता है. सवा 3 बजे मेंडेटरी वॉक होती है. साढ़े तीन बजे वापस काम करना होता है. 5:45 बजे गेम खेलते हैं. 6 बजे टीम डिनर होता है और फिर साढ़े 6:30 ऑफिस से छुट्टी हो जाती है.

'नौकरी बचाने के लिए ऐसे वीडियो बना रहे लोग'

एक्स पर एक अन्य पोस्ट में दो वीडियो शेयर किए गए हैं. इन वीडियो में एक महिला माइक्रोसॉफ्ट कंपनी में डोसा और इडली खाती हुई दिख रही हैं. जबकि दूसरे वीडियो में युवक को दाल रोटी, और पराठा खाते हुए देखा जा सकता है. एक शख्स ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए कहा, 'माइक्रोसॉफ्ट कंपनी में डर का माहौल है.'

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

भले ही कंपनी ने इन सुविधाओं को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया है, मगर इन वीडियोज ने इंटरनेट पर इस बड़ी टेक कंपनी में जॉब सिक्योरिटी और वर्कप्लेस कल्चर को लेकर नई चर्चा छेड़ दी है.

एक यूजर ने लिखा, 'मुझे पता है कि इन वीडियो से बहुत से लोग भड़क जाते हैं, लेकिन मुझे नहीं लगता कि ज्यादातर कॉर्पोरेट मैनेजमेंट इन्हें नेगेटिव नजरिए से देखता है. असल में ये उनकी हायरिंग टीमों के लिए एक तरह का विज्ञापन हैं, जो दिखाते हैं कि उनकी कंपनी कितनी बढ़िया और रिलैक्स्ड है. और ज्यादातर कॉर्पोरेट जॉब्स में, सिर्फ टेक ही नहीं, बल्कि लगभग यही शेड्यूल आम बात है. लेकिन यह काफी हद तक टीम पर भी निर्भर करता है.'

दूसरे यूजर ने लिखा, 'इस हिसाब से तो माइक्रोसॉफ्ट को अपने कॉर्पोरेट विज्ञापनों में भी इस बॉलीवुड संगीत का इस्तेमाल शुरू कर देना चाहिए. यह असल जिंदगी के कहीं ज्यादा करीब होगा.'

तीसरे यूजर ने लिखा, 'माइक्रोसॉफ्ट में डर का माहौल है. नया दिखावा यह है कि उन्होंने आपकी नौकरी छीन ली है. वे असल में कोई काम नहीं करते और दिन भर बस घटिया खाना खाते रहते हैं.'

चौथे यूजर ने लिखा, 'शायद माइक्रोसॉफ्ट को उन कर्मचारियों को भी निकाल देना चाहिए जो काम के दौरान दिन भर बस खाते-पीते रहते हैं. उदाहरण के लिए - नीचे दिए गए ये दो लोग, जो भारत में माइक्रोसॉफ्ट की टीम का हिस्सा हैं.' 

यह भी पढ़ें | जब बिन पैर वाले भिखारी ने बौद्ध भिक्षु को दान में दे दिए पैसे और भोजन, बदले में जो मिला वो देख भावुक हुए लोग

यह भी पढ़ें | दवा कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट में दी Kia Sonet कार, बोले- ये तुम्हारी मेहनत का फल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Microsoft Voluntary Exit Offer, Microsoft Employee Videos, Microsoft Office Perks, What I Eat At Microsoft, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com