विज्ञापन

4 दिन तक 'मरी' रही ये महिला! जब लौटकर आई तो बताया उस पार का हाल, रोंगटे खड़े कर देगी ये कहानी

डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, पर रूह तो 'परलोक' की सैर पर थी. 4 दिन बाद 'जिंदा' हुई इस महिला ने मरे हुए कुत्ते और बोलते पेड़ों का जो राज खोला है, उसने विज्ञान की नींद उड़ा दी है.

4 दिन तक 'मरी' रही ये महिला! जब लौटकर आई तो बताया उस पार का हाल, रोंगटे खड़े कर देगी ये कहानी
पामेला की 4 दिन की 'मौत' का वो सच जो रूह कंपा देगा!
AI

Pamela Nance Near-Death Experience: क्या मौत वाकई जिंदगी का आखिरी स्टेशन है या इसके आगे भी कोई दुनिया है? अमेरिका की पामेला नैंस की कहानी सुनेंगे तो आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे. 22 साल की उम्र में डॉक्टरों ने जिसे मरा हुआ मान लिया था, वो 4 दिन बाद अचानक जी उठी और फिर उसने जो बताया, वो किसी फिल्मी कहानी से भी ज्यादा हैरतअंगेज है. मरे हुए पालतू कुत्ते से मुलाकात और बोलते हुए पेड़ों का वो सच, जिसे सुनकर विज्ञान भी आज सिर खुजला रहा है.

जब थम गई थीं धड़कनें और शुरू हुआ रूह का सफर (Pamela Nance story)

किस्सा साल 1990 का है, जब पामेला नाम की एक लड़की रेस्टोरेंट में काम करते करते अचानक पेट दर्द से बेहाल हो गई. जिसे उसने मामूली दर्द समझा, वो असल में अंदरूनी ब्लीडिंग थी. अगले ही पल वो बाथरूम में गिर पड़ी और फिर सन्नाटा छा गया. अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए और उसे 'क्लीनिकली डेड' घोषित कर दिया, लेकिन पामेला कहती हैं कि जब उनका शरीर आईसीयू के बेड पर ठंडा पड़ रहा था, उनकी रूह कहीं और की सैर कर रही थी.

मौत के बाद की वो 'रहस्यमयी' दुनिया (The Mysterious World After Death)

पामेला के मुताबिक, उस दूसरी दुनिया में रंग इतने चटकीले और खूबसूरत थे कि इंसान की आंखें शायद उन्हें देख भी न पाएं. वहां उन्हें एक विशाल पेड़ मिला जो उनसे बातें कर रहा था और उन्हें सुकून दे रहा था. सबसे ज्यादा रुला देने वाला पल वो था, जब उन्हें वहां अपना पुराना रॉटवीलर डॉगी 'हॉली' मिला. यकीन मानिए, जिस दिन पामेला की पेट की नस फटी, उसी दिन उस कुत्ते की भी मौत हुई थी. वहां एक बौद्ध भिक्षु ने उन्हें जीवन का वो राज बताया जिसे समझने में लोगों की उम्र गुजर जाती है. 5 दिन तक जिंदगी और मौत की जंग लड़ने के बाद जब वो वापस आईं, तो वो पुरानी पामेला नहीं थीं. उनका कहना है कि मौत अंत नहीं, बल्कि एक नया दरवाजा है.

ये भी पढ़ें:-50 हजार का डायपर! 1 पीस की कीमत में आ जाएगा महीने भर का राशन, क्या वाकई Gucci ने किया है लॉन्च?

परलोक की सैर और वफादार साथी (Maut ke baad ki duniya)

पामेला की ये दास्तां हमें ये सोचने पर मजबूर कर देती है कि जिसे हम अंत समझते हैं, वो शायद सिर्फ एक पड़ाव है. पामेला अब मौत से नहीं डरतीं, क्योंकि वो उस सुकून को महसूस कर आई हैं, जो शायद हम जीते जी कभी नहीं समझ पाएंगे. उनकी ये कहानी आज भी सोशल मीडिया पर एक बड़ी बहस का मुद्दा बनी हुई है.

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर मिली जानकारी के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pamela Nance Story, Near Death Experience Hindi, Viral News Today, Afterlife Secrets, Viral Story, Maut Ke Baad Ki Duniya, Strange Stories Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com