विज्ञापन

रूममेट ने सुई-धागे से सिल दिए अपनी ही सहेली के होंठ, आखिर क्यों दिया इस रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात को अंजाम

Lips Sewn Shut Case: हाल ही में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. अपनी जान बचाकर एक महिला किसी तरह एक दुकान पहुंची, वो बोल नहीं सकती थी, इसलिए उसने पर्ची पर लिखकर पुलिस से जब मदद मांगी, तो उनके भी होश उड़ गए. पढ़ें आखिर क्या है पूरा माजरा.

रूममेट ने सुई-धागे से सिल दिए अपनी ही सहेली के होंठ, आखिर क्यों दिया इस रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात को अंजाम
सुई-धागे से सिला मुंह, पीड़िता ने पर्ची लिखकर मांगी मदद, घर में पनाह देने वाली महिला बनी हैवान
Photo-istock

Lips Sewn With Needle And Thread: सोचिए एक महिला दर्द से कराह रही है, लेकिन वह मदद के लिए चिल्ला भी नहीं सकती. जापान के इबाराकी प्रीफेक्चर से एक ऐसा ही दिल चीर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. दरअसल, 49 साल की मसाए सकुराई पर आरोप है कि उसने अपनी ही रूममेट के होंठ सुई और धागे से सिल दिए. इस मामले पर से पर्दा तब उठा, जब महिला अपनी जान बचाने के लिए किसी तरह घर से निकलकर पास की एक दुकान तक जा पहुंची. 

ये भी पढ़ें:-109 साल पहले पिकनिक मनाने गए लोगों की इस फोटो ने इंटरनेट पर मचाया बवाल, दिखा कुछ ऐसा देख चकरा जाएगा दिमाग

डर ऐसा कि भागने की हिम्मत न हुई (Ibaraki police investigation)

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट (SCMP) की रिपोर्ट के मुताबिक, 49 साल की मसाए सकुराई को 42 वर्षीय एक महिला को घायल करने के शक में गिरफ्तार किया गया है. दुकानदार के मुताबिक, जब 42 वर्षीय पीड़िता घर से भागकर दुकान तक पहुंची, तो कुछ बोल नहीं पा रही थी. उसकी हालत देखते हुए उसने एक कागज का टुकड़ा उसकी तरफ बढ़ाया, तो उसने आपबीती लिख दी, जिसे पढ़कर दुकानदार ने तुरंत पुलिस को फोन किया. पुलिस को जो जानकारी मिली उसके बाद, वो भी इस मामले की जांच को शुरू करने पर मजबूर हो गए. पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला ने कथित तौर पर 29 जून को सुई और धागे की मदद से पीड़िता के होंठ सिल दिए थे. रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़ित महिला अप्रैल 2025 से आरोपी महिला के साथ रह रही थी. पुलिस अब ये जानने में जुटी है कि, आखिर ऐसी क्या वजह थी कि बात इतनी भयानक हद तक पहुंच गई. 

ये भी पढ़ें:-'मां ने मेरी शादी तय कर दी...' युवती के सिर मुंडवाने का VIDEO देख सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

सुई धागे से होंठ सिलने का मामला (Japan shocking case)

पुलिस जांच में जो जानकारी निकलकर आई है, वो चौंका देने वाली थी. कहा जा रहा है कि, मसाए सकुराई बेसहारा लोगों को अपने घर में पनाह देने का काम करती थी. पड़ोसियों के मुताबिक, घर में अक्सर कई महिलाएं और युवक दिखाई देते थे, लेकिन यह कोई शेल्टर होम था या फिर इसके पीछे कुछ ओर कहानी छिपी थी, इस पर अभी पुलिस जांच कर रही है. पुलिस पूछताछ में पता चला है कि, पीड़िता कई समय से उस घर में कैद थी. काफी डरी हुई थी, जिसकी वजह से कभी भागने की कोशिश नहीं की. मसाए सकुराई ने गुनाह कबूल किया है या नहीं पुलिस ने इस पर अभी कोई जानकारी नहीं दी है और जिस वक्त ये घटना हुई उस वक्त घर पर कौन-कौन था, इस बारे में भी अभी कोई जानकारी खुलकर सामने नहीं आई है. 

ये भी पढ़ें:-पोते के सामने दादा पर बेकाबू बाइसन का जानलेवा हमला, सींगों से हवा में 8 फीट उछाला, कमजोर दिल वाले न देखें VIDEO

ये भी पढ़ें:-वो जादूगर जिसने पलक झपकते ही गायब कर दिए हजारों लोग! 1 से 10 तक की गिनती पूरी होते ही खाली हो गया हॉल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Japanese Woman Arrested, Lips, Sewing Lips Shut, Viral International News, Viral International News Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com