Delhi Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो ट्रेन में यात्रियों के बीच सीट को लेकर लड़ाई आम हो चुकी है. दिल्ली पूरी मेट्रो से भर चुकी है, फिर भी यात्रियों को इसमें सीट की कमी हो रही है. दिल्ली की बढ़ती जनसंख्या और बाहर से आने वाले लोग की वजह से दिल्ली की जनसंख्या का अनुपात बहुत बढ़ गया है. यही कारण है कि दिल्ली मेट्रो में सीट पर आए दिन हाहाकार मच रहा है. दिल्ली मेट्रो सुबह से लेकर शाम तक यात्रियों से खचाखच भरकर चल रही है. दिल्ली मेट्रो से अब एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में महिला को पुरुष से सीट पर तू-तू-मैं-मैं करते देखा जा रहा है. पुरुष यात्री सीट पर बैठा है और महिला उसे उठने को बोल रही है, मना करने के बाद ट्रेन में ही हाहाकार मच गया है.
महिला-पुरुष में सीट पर हाहाकार (Woman and Man fight over seat in Delhi Metro)
यह पूरा मामला दिल्ली के पश्चिमी इलाके जनकपुरी वेस्ट ब्लू लाइन मेट्रो का है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक सीट के लिए यात्रियों में कितनी बड़ी जुबानी जंग हो गई है. यात्रियों से खचाखच भरी इस ट्रेन में महिला और पुरुष के लड़ने की ही आवाज आ रही है. महिला का कहना है कि वह रिजर्व सीट पर बैठा है और जब उसे उठने के लिए कहती है तो वह मना कर देता है. मेट्रो में चारों ओर शोर ही शोर मच रहा है और लोग इस पुरुष यात्री को उठने के लिए बोल रहे हैं. वहीं, जब यह शख्स महिला सीट से उठ जाता है, तो भी इनकी तू-तू-मैं-मैं खत्म नहीं होती है. इस पूरे वाकया को अपने कैमरे में कैद कर रही महिला कहती है कि भैया अब तुम वायरल होने जा रहे हो, तुमने पूरे कोच में हल्ला मचा रखा है'.
देखें Video:
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
लोगों ने पुरुष यात्री को किया सपोर्ट (Woman argues with Delhi Metro Man passenger)
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो पर लोगों के कमेंट्स भी आ रहे हैं. इस वीडियो के कमेंट बॉक्स में ज्यादातर लोगों ने पुरुष यात्री को ही सपोर्ट किया है. एक यूजर ने लिखा है, 'हम पुरुषों को हर जगह हार माननी पड़ती है, हमारे लिए कोई रिजर्व सीट नहीं है'. दूसरा यूजर लिखता है, 'जब वह अनारक्षित सीट पर बैठा हो, तो यह पूरी तरह से उस पर निर्भर करता है कि वह अपनी सीट दूसरों को दे, केवल इसलिए सीट देना कि वह महिला है, इसका कोई मतलब नहीं है, विकलांगों या वरिष्ठ नागरिकों को सीट देना अभी भी उचित है'. एक अन्य यूजर ने कहा, 'सार्वजनिक स्थानों पर सभी का सम्मान होना चाहिए, किसी पर अपनी सीट छोड़ने के लिए दबाव डालना, चाहे वह किसी भी लिंग का हो, और फिर 'वायरल हो जाने' की धमकी देना गलत है, शिष्टाचार भी कोई चीज है, हर जगह कार्ड खेलना सही नहीं है'.
ये Video भी देखें:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं