विज्ञापन
This Article is From Sep 14, 2013

क्या नरेंद्र मोदी के लिए भी '13' अंक शुभ साबित होगा?

क्या नरेंद्र मोदी के लिए भी '13' अंक शुभ साबित होगा?
नरेंद्र मोदी को माला पहनाते बीजेपी अध्यक्ष राजनाथ सिंह
13 अंक अटल बिहारी वाजपेयी के लिए काफी शुभ रहा, लेकिन यह समय ही बताएगा कि क्या यह अंक नरेंद्र मोदी के लिए भी शुभ साबित होगा। उन्हें शुक्रवार 13 सितंबर, 2013 के दिन बीजेपी के प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया गया है।
नई दिल्ली: 13 अंक अटल बिहारी वाजपेयी के लिए काफी शुभ रहा, लेकिन यह समय ही बताएगा कि क्या यह अंक नरेंद्र मोदी के लिए भी शुभ साबित होगा। उन्हें शुक्रवार 13 सितंबर, 2013 के दिन बीजेपी के प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया गया है।

पश्चिमी मान्यताओं में शुक्रवार को 13 तारीख पड़ने को अशुभ माना जाता है। वाजपेयी पहली बार 1996 में 13 दिन के लिए प्रधानमंत्री बनाए गए थे और इसके बाद 1998 में फिर 13 महीने के लिए प्रधानमंत्री बनाए गए थे।

साल 1999 में वाजपेयी को 13वीं लोकसभा में 13 अक्टूबर को तीसरी बार सरकार बनाने के लिए राष्ट्रपति ने आमंत्रित किया था, लेकिन 2004 के चुनाव में 13 मई को मतगणना में बीजेपी को सत्ता गंवानी पड़ी थी। इस चुनाव में वाजपेयी ने 13 अप्रैल को नामांकन दाखिल किया था।

दुनिया भर में 13 अंक को अशुभ माना जाता है। कई होटलों में 13वीं मंजिल और 13 नंबर कमरे नहीं होते हैं। कई देशों में अस्पतालों में इस अंक का बिस्तर नहीं होता है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
नरेंद्र मोदी, बीजेपी प्रधानमंत्री उम्मीदवार, भाजपा, मोदी का लकी नंबर, Narendra Modi, BJP PM Candidate, Modi Lucky Number
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com