विज्ञापन
This Article is From Oct 30, 2023

खेत में काम कर रहे थे माता-पिता, मौका पाकर 3 साल की बच्ची को उठा ले गया बंदर और फिर..

हाल ही में एक जंगली बंदर एक तीन साल की बच्ची को उसके माता-पिता के सामने उठाकर ले गया. बताया जा रहा है कि, उस वक्त बच्ची के माता-पिता खेत में काम कर रहे थे और तभी यह घटना घट गई.

खेत में काम कर रहे थे माता-पिता, मौका पाकर 3 साल की बच्ची को उठा ले गया बंदर और फिर..
3 साल की बच्ची को उठा ले गया बंदर, इस हाल में मिली.

Wild Monkey Snatches 3 Year Old Girl: यूं तो बंदर बेहद चंचल स्वभाव के होते हैं. वे इंसानों से जितने फ्रेंडली होते हैं, उतना ही नाक में दम भी कर देते हैं. आपने कई बार बंदर द्वारा सामान लेकर भागने के किस्से तो सुने या देखे ही होंगे, लेकिन क्या हो जब बंदर इंसान का बच्चा ही लेकर नौ दो ग्यारह हो जाए. हाल ही में एक ऐसा ही मामला लोगों के होश उड़ा रहा है. दरअसल, हाल ही में एक जंगली बंदर एक तीन साल की बच्ची को उसके माता-पिता के सामने उठाकर ले गया. बताया जा रहा है कि, उस वक्त बच्ची के माता-पिता खेत में काम कर रहे थे और तभी यह घटना घट गई.

बच्ची को उठा ले गया बंदर

डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, यह मामला चीन के दक्षिण-पश्चिमी गुइझोउ प्रांत का बताया जा रहा है, जहां एक तीन साल की बच्ची को एक जंगली बंदर उठाकर ले गया और फिर उसे एक खतरनाक चट्टान के किनारे पर बैठा दिया. यह घटना तब घटी जब गुइझोउ प्रांत के लियुपांशुई में बच्ची के माता-पिता खेत में काम करने में व्यस्त थे, तभी बंदर आया और बच्ची को उठाकर ले गया, जिसके बाद बच्ची के माता-पिता ने उसे हर जगह ढूंढा और फिर थक हार कर पुलिस की मदद ली. पहाड़ी रास्तों पर पुलिस की तलाश के बाद बच्ची आखिरकार चट्टान के किनारे झाड़ियों में मिली.

Latest and Breaking News on NDTV

बंदर का वीडियो आया सामने

बच्ची के लियू नामक पिता ने कह कि, उनकी पत्नी ने बेटी को पेड़ की छाया में बिठाया था. उनका ध्यान कुछ सेकंड के लिए हटा और तब तक वो वहां से गायब थी.' बच्ची के पिता ने आगे कहा कि, 'गांव में किसी ने एक वीडियो दिखाया, जिसमें जंगली बंदर बच्ची को उठाकर ले जाता दिखा.' एक ग्रामीण का भी कहना था कि, उसने घटनास्थल के आसपास एक विशाल बंदर को घूमते देखा था. 

पुलिस का शुक्रगुजार है पिता 

पिता ने बताया कि, जब बच्ची मिली तो काफी डरी हुई थी. जब उससे पूछा गया कि, उसे बंदर ले गया था, तो बच्ची ने हां में जवाब दिया. जब बंदर के बारे में पूछा गया तो बच्ची ने हाड़ों की तरफ इशारा किया. घटनास्थल पर डॉक्टरों ने बच्ची की जांच की. बच्ची को सिर्फ हल्की खंरोच आई हैं. वहीं पिता बच्ची को कम वक्त में सुरक्षित ढूंढ निकालने के लिए वो पुलिस के शुक्रगुजार हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Wild Monkey, Monkey Snatches 3 Year Old Girl, China, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com