विज्ञापन

बदलते मौसम में बीमारियों को कोसों दूर रखेगा अदरक का हलवा, देखें वीडियो

आटे, सूजी का हलवा तो खूब खाया होगा, लेकिन क्या कभी आपने अदरक के हलवे के बारे में सुना है? नियमित रूप से इसका सेवन कई तरह की बीमारियों से राहत दिला सकता है.

बदलते मौसम में बीमारियों को कोसों दूर रखेगा अदरक का हलवा, देखें वीडियो
सबसे अच्छा हलवा कौन सा होता है?
NDTV

सर्दियों का मौसम आते ही ना सबसे पहले जो चीज हमें परेशान करती है वो है खांसी, जुकाम और गले की खराश. सुबह उठते ही गला बैठा मिलता है और पूरा दिन अजीब सा थका-थका सा रहता है. ऐसे में हम अक्सर डॉक्टर के चक्कर काटते हैं या फिर तरह-तरह की अंग्रेजी दवाइयां खाने लगते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि हमारी रसोई में ही एक ऐसी चीज रखी है जो इन सारी परेशानियों को चुटकियों में भगा सकती है.

क्या आप जानते हैं अदरक सिर्फ चाय का स्वाद ही नहीं बढ़ाती बल्कि सेहत का खजाना भी होती है. ठंड के मौसम में अगर रोज थोड़ा सा अदरक खा लिया जाए तो शरीर अंदर से गर्म रहता है और बीमारियां कोसों दूर रहती हैं. यहां हम आपको अदरक से बनने वाली एक ऐसी अनोखी और स्वादिष्ट चीज के बारे में बताने जा रहे हैं जो खाने में जितनी मजेदार है सेहत के लिए उतनी ही फायदेमंद है. जी हां, हम बात कर रहे हैं गर्मागर्म अदरक के हलवे की.

देखें वीडियो...

अदरक का हलवा कैसे बनता है?

सामग्री:

  • आधा किलो ताजा अदरक
  • 250 ग्राम गुड़
  • 100 ग्राम शुद्ध घी
  • अपनी पसंद के मिक्स ड्राई फ्रूट्स

बनाने की विधि:

  1. सबसे पहले अदरक को अच्छे से छीलकर साफ पानी में धो लें.
  2. अब इसके छोटे टुकड़े करके मिक्सी जार में डालें और एकदम बारीक पीस लें.
  3. अब एक भारी तले की कढ़ाई या पैन में घी गर्म करें.
  4. जब घी पिघल जाए तब इसमें पिसा हुआ अदरक का पेस्ट डाल दें.
  5. गैस की आंच को मीडियम रखें और अदरक को लगातार चलाते हुए तब तक भूनें जब तक उसका कच्चापन ना निकल जाए और रंग हल्का लाल ना होने लगे.
  6. जब अदरक अच्छे से भुन जाए तब इसमें गुड़ मिला दें.
  7. गुड़ को पिघलने दें और कलछी से चलाते रहें ताकि वह नीचे से जले नहीं.
  8. आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा पानी मिला सकते हैं ताकि गुड़ आसानी से घुल जाए.
  9. अब इसमें अपने पसंद के सारे ड्राई फ्रूट्स को हल्का भूनकर और दरदरा कूटकर मिला लें.
  10. इन सबको तब तक पकाएं जब तक हलवे का सारा पानी ना सूख जाए और कढ़ाई से घी अलग होने लगे.
  11. बस आपका गर्मागर्म और सेहतमंद अदरक का हलवा बिल्कुल तैयार है.

अदरक का हलवा खाने के फायदे?

  1. इम्यूनिटी बूस्टर
  2. गले की खराश और खांसी से राहत
  3. शरीर को मिलती है नेचुरल गर्माहट

इसे भी पढ़ें: जले हुए बर्तनों को घर पर कैसे साफ करें? जानें बर्तन से जिद्दी दाग हटाने के उपाय

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Adrak Ka Halwa, Adrak Ka Halwa Kaise Banaye, Adrak Ke Fayde, Ginger Halwa Recipe, Food
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com