मसाला ब्रांड MDH को भला इस देश में कौन नहीं जानता है? देश की एक ऐसी कंपनी, जिसके मसाले सभी लोग पसंद करते हैं. इस कंपनी की स्थापना महाशय धर्मपाल गुलाटी ने की थी. उन्होंने बड़ी मेहनत और लगन से इस कंपनी को बहुत बड़ा किया है. इतना ही नहीं, इस कंपनी के विज्ञापनों में महाशय धर्मपाल गुलाटी ही नज़र आते थे. वो इस कंपनी के मालिक होने के साथ-साथ इस कंपनी के ब्रांड एंबेस्डर भी हुआ करते थे. 3 दिसंबर 2020 को 98 साल की उम्र में महाशय धर्मपाल गुलाटी इस दुनिया को अलविदा कह चुके. ऐसे में सोशल मीडिया पर लोगों ने अफवाह फैलाई कि कंपनी बिक चुकी है. इसके पीछे कई कारण हैं. पहला और महत्वपूर्ण कारण ये है कि एमडीएच के विज्ञापनों में महाशय धर्मपाल गुलाटी की जगह दूसरे दादाजी का दिखना.
MDH विज्ञापनों में दिख रहे हैं नए दादा जी
-
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस
आख़िर ये नए दादाजी कौन हैं?

एमडीएच के एड में दिखने वाले जो नए दादाजी हैं, दरअसल, वो चाचाजी हैं. मतलब ये मसाला किंग धर्मपाल गुलाटी के बेटे राजीव गुलाटी हैं. राजीव गुलाटी कंपनी के चेयरमैन भी हैं. अबतक हमें लगता था कि महाशय धर्मपाल गुलाटी की एमडीएच में सबकुछ हैं, मगर राजीव पर्दे के पीछे रहकर काम करते थे. कुछ महीने पहले राजीव गुलाटी तब चर्चा में आए थे जब ये खबरें उड़ने लगी थीं कि मसाला कंपनी एमडीएच बिक सकती है. जब ये खबर राजीव गुलाटी को पता चली तो उन्होंने ट्विटर पर लोगों को जानकारी दी. उन्होंने एक स्टेटमेंट जारी कर कहा- ‘ये खबर पूरी तरह झूठी, मनगढ़ंत और निराधार है. एमडीएच प्राइवेट लिमिटेड एक विरासत है जिसे खड़ा करने में महाशय चुन्नी लाल और महाशय धर्मपाल ने अपना पूरा जीवन लगा दिया. हम उस विरासत को पूरे दिल से आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. इस तरह की अफवाहों पर भरोसा न करें.'
ट्वीट देखें
"We are committed to take the legacy forward with all our heart"
— MDH Spices Official (@SpicesMdh) March 22, 2022
Sh. Rajeev Gulati
Chairman
MDH Pvt. Ltd.#MDHspices #MDHmasale pic.twitter.com/4AJeBZONaG
वैसे एमडीएच के विज्ञापनों में आपको कौन अच्छे लगते हैं. दादाजी या चाचाजी?
वीडियो देखें- पाकिस्तान बॉर्डर पर रोबोट करेगा निगरानी, 24 घंटे नजर रखेगा 'साइलेंट संतरी'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं