विज्ञापन

अधूरी इमारतों पर काजल भरी आंखों वाली...कौन है ये रहस्यमयी औरत? हर जगह दिख रही हैं ये फोटो

कभी सड़क के किनारे टंगे पोस्टर कहानी बन जाते हैं. कर्नाटक में अधूरी इमारतों पर दिख रही एक साड़ी पहने महिला की तस्वीर ने ऐसा ही ताज्जुब पैदा कर दिया है. कोई इसे नजर से बचाव बता रहा है, तो कोई इंटरनेट का नया मीम. आखिर सच क्या है?

अधूरी इमारतों पर काजल भरी आंखों वाली...कौन है ये रहस्यमयी औरत? हर जगह दिख रही हैं ये फोटो
डर भी, दिलचस्पी भी...बेंगलुरु से बाजारों तक वायरल हुई रहस्यमयी तस्वीर

Construction Site Posters : बेंगलुरु में रहने वाली एक महाराष्ट्रीयन महिला ने जब कर्नाटक के अलग-अलग इलाकों में सफर किया, तो उसकी नजर बार-बार एक ही पोस्टर पर पड़ी. अधूरी इमारतें, कंस्ट्रक्शन साइट्स और बाजार...हर जगह एक साड़ी पहने महिला, बड़ी-बड़ी काजल लगी आंखों के साथ. तहकीकात की नीयत से उसने Google Lens भी आजमाया, मगर कोई पुख्ता जवाब नहीं मिला. आखिरकार उसने X (पहले Twitter) पर सवाल दाग दिया, 'ये औरत आखिर है कौन?'

सोशल मीडिया की अदालत और लोगों की राय (Mystery Woman Posters)

5 जनवरी 2026 को किया गया ये पोस्ट देखते-देखते वायरल हो गया और लाखों व्यूज बटोर लिए. कुछ यूजर्स ने इसे नजरबट्टू या दृष्टि गोम्बे बताया...एक पारंपरिक तरीका, जिससे बुरी नजर और नकारात्मक ऊर्जा को दूर रखा जाता है.

कुछ ने कहा कि पहले ऐसी जगहों पर लाल जीभ वाला डरावना चेहरा लगाया जाता था, अब उसकी जगह ये तस्वीर आ गई है. वहीं मजाकिया यूजर्स ने इसे 'चोरों को डराने वाला डेमोनिक सिगिल' तक कह डाला.

AI, मीम कल्चर और 'संभावित पहचान' (Karnataka mystery woman)

कुछ X यूजर्स ने AI टूल्स की मदद ली. वहां दावा किया गया कि ये तस्वीर कर्नाटक की एक YouTuber निहारिका राव की है, जिनका 2023 का एक सरप्राइज रिएक्शन वीडियो मीम बन गया था.

हालांकि, इस पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. मगर इतना तय है कि इंटरनेट मीम कल्चर और लोक-आस्था का ये मेल लोगों को खूब मुतास्सिर कर रहा है.

ये भी पढ़ें:- ट्रांसजेंडर भाई की मदद से प्रेग्नेंट हो गई बहन, ये कहानी दिल छू लेगी

ये भी पढ़ें:- मौत के बाद दोबारा जी उठी महिला, बताया- उस पार की दुनिया में क्या-क्या देखा

लेखक के बारे में
img
शालिनी सेंगर
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mystery Woman, Mystery Woman Posters, Mystery Woman Pictures, Mystery Woman Posters In Bengaluru, Karnataka Mystery Woman
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com