मध्य प्रदेश के ग्वालियर (Gwalior) के गांधी प्राणी उद्यान में सात साल की सफेद बाघिन (white tigress) मीरा ने दो शावकों को जन्म दिया है. पार्क के क्यूरेटर डॉ गौरव परिहार ने कहा, "मीरा ने दो शावकों को जन्म दिया, एक सफेद और दूसरा पीला है." पार्क के क्यूरेटर डॉ गौरव परिहार ने बताया, कि इन शावकों के जन्म के बाद, पार्क में बाघों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है. उन्होंने बताया, कि मीरा ने मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात में दो शावकों को जन्म दिया.
देखें Photo:
Mira, a white tigress, has given birth to two cubs in the Gandhi Zoological Park in Madhya Pradesh's Gwalior
— ANI (@ANI) September 2, 2021
"Mira gave birth to the two cubs, one white and the other yellow," said the park's curator, Dr Gaurav Parihar pic.twitter.com/nYz9yGHZ1b
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
परिहार ने कहा, कि नवजात शावकों को राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) के दिशानिर्देशों के अनुसार चिड़ियाघर में रखा जा रहा है. उन्होंने कहा कि उन्हें यह सुनिश्चित करने के लिए 40 दिनों के लिए अलग-थलग रखा जाएगा कि वे किसी प्रकार के संक्रमण की चपेट में न आयें.
दोनों शावकों को चालीस दिन तक क्वारेंटीन रखा जाएगा. चालीस दिन बाद इन नन्हें शावकों को पिंजड़े से निकालकर बाड़े तक लाया जाएगा. जहां सैलानी इनको देख पाएंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं