विज्ञापन
This Article is From Oct 30, 2019

भाजपा सांसद के बेटे ने Amazon से ऑर्डर किया Samsung का फोन, खोला पैकेट तो उड़े होश

पश्चिम बंगाल (West Bengal) में मालदा नॉर्थ (Malda North) के भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद खगेन मुर्मू (Khagen Murmu) के बेटे ने अमेजन से मोबाइल ऑर्डर किया. जब डिब्बा खोलकर देखा तो उनके होश उड़ गए, अंदर से पत्थर निकले.

Also Read in
भाजपा सांसद के बेटे ने Amazon से ऑर्डर किया Samsung का फोन, खोला पैकेट तो उड़े होश
Amazon से ऑर्डर किया Samsung का फोन तो MI के डिब्बे में निकला ये...

भाजपा सांसद का बेटा ऑनलाइन ठगी का शिकार हुआ. पश्चिम बंगाल (West Bengal) में मालदा नॉर्थ (Malda North) के भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद खगेन मुर्मू (Khagen Murmu) के बेटे ने अमेजन से मोबाइल ऑर्डर किया. जब डिब्बा खोलकर देखा तो उनके होश उड़ गए, अंदर से पत्थर निकले. ऐसा मामले पहले भी सामने आ चुके हैं, इस बार बीजेपी सांसद के बेटे के साथ ऐसी घटना हुई है.

ये भी पढ़ें: पानी में ढूब रहा था कुत्ता, शख्स ने जिंदगी दांव पर लगाकर बचाई जान, देखें VIDEO

खगेन मुर्मू ने कहा, ''मेरे बेटे ने अमेजन (Amazon) से सैमसंग का मोबाइल फोन (Samsung Mobile Phone) ऑर्डर किया था. जब हमने पैकेट खोला तो उसमें रेडमी 5ए मॉडल का डिब्बा निकला. उसके अंदर पत्थर पड़े थे.''

ये भी पढ़ें: साइकिल पर स्टंट कर रहा था लड़का, अचानक फिसला और हो गया ऐसा... देखें VIDEO

ANI ने तीन तस्वीरें पोस्ट की हैं, एक तस्वीर में रेडमी 5ए का डिब्बा नजर आ रहा है तो दूसरे में डिब्बे के अंदर पत्थर दिख रहे हैं. खबरों के मुताबिक, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Khagen Murmu, Amazon, West Bengal, Malda MP, Khagen Murmu Son
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com