सोशल मीडिया पर इन दिनों केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की ओर से शेयर की गई एक सोशल मीडिया पोस्ट काफी चर्चा में है. केंद्रीय मंत्री ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कहा है कि, क्या होता है जब कोई थका हुआ महसूस करता है. इस वीडियो को अब तक हजारों यूजर्स देख चुके हैं और तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. यूं तो स्मृति ईरानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, वे अक्सर इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करती दिखती हैं. टीवी पर एक सीरियल में 'तुलसी' का रोल निभाने वाली स्मृति ईरानी केंद्र सरकार में भी मंत्री के तौर पर भी काफी हिट हैं. हाल ही में स्मृति की बेटी शेनेल की शादी हुई है. उनकी शादी राजस्थान के नागौर स्थित प्रसिद्ध खींवसर फोर्ट में अर्जुन भल्ला से हुई है. बेटी की शादी के दौरान स्मृति ईरानी के लाल साड़ी में फोटो काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं. इसके अलावा स्मृति की अन्य पोस्ट भी सोशल मीडिया पर धूम मचाती रहती हैं.
यहां देखें वीडियो
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
हाल ही में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की ओर से साझा की गई पोस्ट काफी चर्चा में है. ये पोस्ट उनके द्वारा बेटी की शादी के बाद कुछ दिन बाद साझा की गई है, जिसमें लिखे कैप्शन को देखकर लगता है कि, स्मृति ईरानी काफी थका हुआ महसूस कर रही हैं. पोस्ट में उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'जब अत्यधिक काम करने वाले शरीर को नींद प्रतिरोधी मस्तिष्क द्वारा गड़बड़ कर दिया जाता है'. इस फनी वीडियो में अमेरिकन कॉमेडियन क्रिस टकर और एनिमेटेड कार्टून है.
वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी अलग-अलग प्रतिक्रिया दी हैं. एक यूजर ने लिखा, 'मैंने कई पॉलिटिशियन देखे हैं, लेकिन आप बहुत कमाल हैं.' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि, 'मैंने सोचा...यह बस मेरे साथ होता है.' एक यूजर ने पोस्ट पर कहा, 'आप बहुत काम करती हैं, आपकी बेटी की शादी गुरुवार को हुई है और आप अगले दिन शेड्यूल पर वापस आ गए.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं