दुनियाभर में मौज-मस्ती और घूमने के शौकीन कभी जगह और समय नहीं देखते, बस प्लान बनाते ही निकल पड़ते हैं. ऐसा ही कुछ लड़कों की एक टोली ने भी किया है. इन दिनों सोशल मीडिया पर इनका यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसे देखकर एक मिनट के लिए आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि ऐसा कैसे हो सकते है. वीडियो में लड़कों की एक टोली मेट्रो के अंदर जमकर मस्ती करती हुई नजर आ रही है. इस वायरल वीडियो को देखकर यूजर्स भी हैरान हैं और जमकर अपने रिएक्शन दे रहे हैं.
यहां देखिए ये वीडियो
वीडियो में एक खाली मेट्रो के अंदर कुछ लड़कों की टोली मस्ती करते हुए दिखाई दे रही है. वायरल वीडियो की शुरुआत में एक लड़का बता रहा है कि उसने दोस्तों के साथ मस्ती करने के लिए पूरी की पूरी मेट्रो ही बुक करा ली है. क्या आपने कभी किसी को पूरी मेट्रो ही बुक करते देखा है शायद नहीं देखा होगा, तो फिर तो इस वीडियो को देखना बनता है. वीडियो में एक लड़का बता रहा है कि उसने जयपुर मेट्रो की एक पूरी ट्रेन ही बुक करा ली है. वीडियो में सबसे पहले इंटीरियर शेड के अंदर सफर से पहले ट्रेन को साफ करते हुए दिखाया गया. इसके बाद वीडियो में केबिन के अंदर का नजारा दिखाया गया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कपल ने बुक किया 180 कमरों का पूरा होटल, लोगों ने कहा- वाह क्या बात है
वीडियो में आगे लड़का ड्राइवर से ट्रेन को आगे-पीछे करके दिखाने को कह रहा है और ऐसा हुआ भी. इसके बाद लड़का घूम-घूम कर खाली ट्रेन को दिखा रहा है. वीडियो में लड़का बता रहा है कि रात के 10 बज चुके हैं और प्लेटफॉर्म पर ट्रेन आ चुकी है. इसके बाद लड़का अपने दोस्तों के साथ ट्रेन में सवार हो जाता है. सफर की शुरुआत होते ही लड़कों की टोली की मस्ती भी शुरू हो जाती है. इस दौरान वो कभी फर्श पर बैठते हैं, तो कभी कोई गेम खेलने लगते हैं.
ऐसे कौन बाइक स्टार्ट करता है ! इतनी पावरफुल किक मारी कि पड़ गए लेने के देने
इस बीच एक समय ट्रेन रुक जाती है, जहां वे सभी टॉयलेट के लिए उतरते हैं. वापस ट्रेन पर इन लड़कों के चढ़ते ही बंद डिब्बे में खाना परोसा जाता है. सभी लड़के ट्रेन के फर्श पर बैठकर खाने का आनंद लेते नजर आ रहे हैं. इसके बाद कुछ लोग सीट पर आराम करते भी दिखाई दे रहे हैं. इस वायरल वीडियो पर यूजर्स जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
मोनोटोन आउटफिट में नजर आईं कियारा आडवाणी, रश्मिका मंदाना भी पहुंची मुंबई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं