विज्ञापन

VIDEO: बैंकॉक में बाढ़ से बिगड़े हालात, गलियों में तैर रहे सांप और मगरमच्छ, शहर में 'आपदा' घोषित

बैंकॉक के गवर्नर चाडचार्ट सिट्टिपंट ने शहर के सभी 50 जिलों को बाढ़ आपदा क्षेत्र घोषित कर दिया है. स्कूल और सरकारी दफ्तरों को बंद कर दिया गया है. अकेले राजधानी में बाढ़ से 4 लोगों की जान चली गई है, जबकि मध्य सितंबर से पूरे थाईलैंड में मरने वालों का आंकड़ा 23 पहुंच गया है.

VIDEO: बैंकॉक में बाढ़ से बिगड़े हालात, गलियों में तैर रहे सांप और मगरमच्छ, शहर में 'आपदा' घोषित
बैंकॉक की सड़कों पर तैरते सांप और मगरमच्‍छ का वीडियो.
Twitter

Viral Video: थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से जनजीवन प्रभावित हो गया है. इस वक्त कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें पानी में डूबीं गाड़ियों से लेकर तैरते सुपरमार्केट को साफ देखा जा सकता है. लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा मगरमच्छ, सांपों और मछलियों के सड़कों पर तैरकर घर में घुसने की हो रही है, जिन्होंने लोगों की परेशानियों को और ज्यादा बढ़ा दिया है.

2 मिनट 23 सेकंड के एक वीडियो में रेन कोट पहने 2 बच्चे रस्सी से मगरमच्छ को बांधकर घर से बाहर खींचते हुए नजर आ रहे हैं. वै जैसे ही उसे घर से लेकर जा रहे होते हैं, वो पानी में झटपटाने लगाता है, लेकिन बच्चे उसे नहीं छोड़ते और कुछ दूरी पर सड़क किनारे लगे एक टीनशेड के पीछे उसे छोड़ देते हैं. शायद वो एक नाला है जिसमें बहकर वो आगे निकल सकता है.

वहीं, एक दूसरे वीडियो में कॉकरोचों के झुंड को अपनी जान बचाने के लिए लोहे के एक छोटे से पिलर से चिपका हुआ साफ देखा जा सकता है.

तीसरे वीडियो में करीब 10 फीट लंबे एक बड़े सांप को पानी में तैरकर लोगों के घर में घुसने की कोशिश करते हुए देखा जा सकता है. हालांकि दरवाजा बंद होने के कारण वो अगले घर की तरफ बढ़ जाता है. लोग स्थानीय भाषा में पड़ोसियों को सतर्क रहने की कहते हुए सुनाई दे रहे हैं.

चौथे वीडियो में 4 से 5 सांपों को एक साथ कॉलोनी की सड़कों पर भरे पानी में तैरते हुए देखा जा सकता है.

पानी उतरने में लगेगा अभी एक हफ्ते का समय

मौसम विभाग का कहना है कि यह आफत लो-प्रेशर सिस्टम और मानसून के एक साथ टकराने की वजह से आई है. बैंकॉक शहर का निर्माण मूल रूप से एक दलदली जमीन पर हुआ है और यहां नहरों का जाल बिछा है, जिसकी वजह से पानी निकलने में दिक्कत आ रही है. शहर के पंपिंग स्टेशन दिन-रात पूरी क्षमता से चलाए जा रहे हैं, लेकिन गवर्नर के मुताबिक सड़कों से पानी को पूरी तरह निकालने में अभी कम से कम एक हफ्ते का समय और लग सकता है.

यह भी पढ़ें:- जिसे Google ने नहीं चुना, वही YouTube पर बनी स्टार, वायरल हुई 'लूजर' से 'लकी' बनने की कहानी

यह भी पढ़ें:- ऋषिकेश में मिली लड़की के बुलावे पर बेलारूस के गांव देखने पहुंचा इंडियन यूट्यूबर, बोला- 'ये एक्सपीरियंस हमेशा याद रहेगा'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bangkok, Flood, Weather, Viral Video, Crocodile Rescue
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com