Live Update News: दिल्ली बीजेपी मुख्यालय में पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन भी पार्टी प्रभारियों और सह प्रभारियों के साथ बैठक कर रहे हैं. इसके अलावा दिल्ली में कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में कुछ अहम फैसले हो सकते हैं. इंदिरा भवन में होने वाली बैठक में मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत कई सीनियर नेता शामिल हैं. दोनों बैठकें आने वाले समय के हिसाब से अहम मानी जा रही हैं. जिसका असर आने वाले दिनों में दिख सकता है.
Live Update
दिल्ली में बारापुला फेज-3 का होगा उद्घाटन
दिल्ली में आज बारापुला फेज-3 का उद्घाटन होगा. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, सीएम रेखा गुप्ता इसकी शुरुआत करेंगे. इस कॉरिडोर की बदौलत पूर्वी दिल्ली और साउथ दिल्ली की कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी. दिल्ली से नोएडा के बीच भी आना जाना आसान होगा. यह प्रोजेक्ट दक्षिण दिल्ली के लिहाज से अहम माना जा रहा है.
मुख्य चुनाव आयुक्त को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है. सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते इस पर सुनवाई करेगा. बताया जा रहा है कि कोर्ट जल्द सुनवाई के लिए तैयार है. याचिका में सवाल उठाया गया है कि क्या मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार चुनाव आयोग के दूसरे चुनाव आयुक्तों की सहमति के बिना अकेले चुनाव आयोग की ओर से फैसले ले सकते हैं.
बीजेपी की बड़ी बैठक
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में राज्य प्रभारियों और सह-प्रभारियों के साथ बैठक शुरू की है. जिसमें बीएल संतोष समेत पार्टी के सभी पदाधिकारी मौजूद हैं. बैठक शुरू होने से पहले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित की है. इसके बाद चर्चा शुरू हुई. आगामी राज्यसभा चुनाव और विधानसभा चुनावों की रणनीतियों पर भी चर्चा हो सकती है. भाजपा की आज की बैठक में कुछ अहम फैसले हो सकते हैं.
दिल्ली में बीजेपी की अहम बैठक शुरू, नितिन नवीन की अध्यक्षता में बैठक#Delhi | #ManogyaLoiwalNDTV | @manogyaloiwal pic.twitter.com/qNLq9SPeRn
— NDTV India (@ndtvindia) September 29, 2026
दिल्ली में कांग्रेस कार्य समिति की बैठक शुरू
दिल्ली में कांग्रेस कार्य समिति की बैठक शुरू हो चुकी है. दिल्ली के इंदिरा भवन में हो रही इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश समेत कई राज्यों के प्रभारी भी शामिल हुए हैं. बैठक में आगामी चुनावों की रणनीति समेत कई मुद्दों पर अहम फैसले हो सकते हैं.
दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक शुरु, सोनिया, राहुल और खरगे मौजूद#Delhi | #VikasBhadauriaNDTV | @vikasbha | @JainendraKumar pic.twitter.com/sDKgQDDwjF
— NDTV India (@ndtvindia) September 29, 2026