Man Doing Stunt On Two Cycles: दुनियाभर में टैलेंटेड लोगों की कोई कमी नहीं है. सोशल मीडिया पर अक्सर हैरतअंगेज स्टंट से जुड़े एक से बढ़कर एक वीडियोज देखने को मिलते रहते हैं, जिन्हें देखकर अक्सर लोग दांतों तले उंगलियां दबा लेते हैं. इनमें से कुछ स्टंट को परफॉर्म करने से पहले काफी बार प्रैक्टिस की जाती है, ताकि वह स्टंट दूसरों को दमदार लगे. हाल ही में एक ऐसा ही कमाल का स्टंट इंटरनेट पर लोगों के होश उड़ा रहा है, जिसमें एक शख्स साइकिल पर गजब की स्टंटबाजी करता नजर आ रहा है, जिसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे.
यहां देखें वीडियो
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी
वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स एक नहीं, बल्कि एक साथ दो-दो साइकिलों को अजीबोगरीब ढंग से चलाता नजर आ रहा है. यकीनन आपने शायद ही इससे पहले ऐसा कोई स्टंट देखा होगा. यूं तो इंटरनेट पर स्टंटबाजों के ये हैरतअंगेज स्टंट आसान नहीं होते. इनके पीछे काफी मेहनत छिपी होती है, जिसके बाद ही ये निखर के सामने आते हैं, जैसा कि वायरल हो रहे इस वीडियो में देखने को मिल रहा है. वीडियो में एक शख्स दो-दो साइकिलों पर सवार होकर गली-मोहल्लों से होते हुए नागिन से बलखाता नजर आ रहा है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को it_z_anil_ नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है. इस वीडियो को अब तक 15 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. वीडियो को खूब देखा और पसंद किया जा रहा है. वीडियो देख चुके यूजर्स इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'हमारे देश में टैलेंट की कोई कमी नहीं है.' दूसरे यूजर ने लिखा, 'ये टैलेंट भारत से बाहर नहीं जाना चाहिए.' तीसरे यूजर ने लिखा, 'इस तरह का बैलेंस करना हर किसी के लिए संभव नहीं है.' चौथे यूजर ने लिखा, 'यह एक गजब का टैलेंट है.' पांचवें यूजर ने वीडियो पर मजे लेते हुए लिखा, 'अगर गलती से गिर गए ना तो चोट बड़ी भंयकर लग सकती है.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं