अपने हिप हॉप स्टाइल से दुनिया भर को दीवाना बनाने वाला डांस ग्रुप द क्विक स्टाइल अपने इंडियन फैंस के लिए खास पेशकश लेकर आया है. इंस्टाग्राम के उनके ऑफिशियल पेज पर उनका ये नया डांस अपलोड होते ही तेजी से वायरल हो रहा है. खासतौर से इंडियन फैंस को उनका नया स्टाइल खासा पसंद आ रहा है, सिर्फ इतना ही नहीं उनके फैंस ने एक नई डिमांड भी अपने हिप हॉप स्टार्स के सामने पेश कर दी है.
यहां देखें वीडियो
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गुजराती गाने पर धमाल
द क्विक स्टाइल ने कुछ ही दिन पहले अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से एक डांस वीडियो अपलोड किया है. इस डांस वीडियो की खास बात ये है कि, द क्विक स्टाइल गुजराती गाने पर डांस कर रहे हैं. मजेदार बात ये है कि गाना तो गुजराती है, लेकिन उनका डांस हिप हॉप ही है. गुजराती सॉन्ग पर उन्होंने बेहद खूबसूरती से अपने डांस को क्लब किया है. फैंस को ये डांस इतना पसंद आया कि इस वीडियो को अब तक 6 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं.
एक नई शुरूआत
क्विक स्टाइल नॉर्वे का एक डांस ग्रुप है, जो क्विक क्रू के नाम से भी फैंस के बीच फेमस है. अमेरिकाज गॉट टैंलेंट की तर्ज पर नॉर्वे के Norske Talenter नाम के शो को भी ये क्रू जीत चुका है. अब क्विक स्टाइल कोक स्टूडियो भारत के साथ एक नई शुरूआत करने जा रहा है, जिसका अनाउंसमेंट गुजराती डांस के साथ हुआ है. उनका ये स्टाइल देखते हुए फैंस ने कमेंट बॉक्स गरबा डांस करने की भी डिमांड कर डाली है. एक फैन ने कमेंट किया, गुजराती गैंग. एक फैन ने लिखा कि, 'गुजरात में आपका स्वागत है.' एक फैन ने लिखा कि, 'म्यूजिक की कोई बाउंड्री नहीं होती, ये एक बार फिर साबित हो गया है.'
ये भी देखें- आयुष्मान खुराना, अनन्या पांडे ने ड्रीम गर्ल 2 अपडेट किया शेयर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं