सोशल मीडिया पर एक ऑटो ड्राइवर और एक छोटे बच्चे का दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है. एक तरफ बच्चे की इंसानियत दिखी तो दूसरी ओर ऑटो ड्राइवर की दरियादिली ने लोगों को भावुक कर दिया. लोग इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं और दोनों की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
बहन के साथ दूसरी बच्ची को भी पहुंचाया स्कूल
इस वीडियो को @lakshaymehta08 नाम से शेयर किया गया है. वीडियो पर अब तक 4.4K व्यूज मिले है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक छोटा लड़का अपनी छोटी बहन को ऑटो से स्कूल छोड़ने जा रहा है. उसी ऑटो में उसकी बहन के स्कूल की एक ओर बच्ची भी बैठी हुई है. स्कूल पहुंचने के बाद दोनों लड़कियां उतर जाती हैं, जबकि लड़का किराया देने के लिए ऑटो में ही रुक जाता है.
ऑटो ड्राइवर ने नहीं लिया किराया
जब लड़का पैसे निकालता है तो ऑटो ड्राइवर उससे पूछता है कि क्या दोनों लड़कियां उसकी बहन हैं. लड़का बताता है कि सिर्फ एक उसकी बहन है. दूसरी बच्ची को इसलिए साथ ले आया क्योंकि उसे स्कूल के लिए देर हो रही थी. बच्चे की यह बात सुनकर ऑटो ड्राइवर भावुक हो गया और किराया लेने से मना कर दिया.
A boy dropped his sister and another girl at school in an auto-rickshaw. He was paying the driver.
— Lakshay Mehta (@lakshaymehta08) June 25, 2026
AUTO DRIVER: Are they both your sisters?
BOY: No, only one is my sister. The other girl couldn't find an auto, so I asked her to come with us.
DRIVER: Then it's okay. You don't… pic.twitter.com/u3592zjrbH
ऑटो ड्राइवर को याद आया बचपन
ऑटो ड्राइवर कहता है कि बच्चे का यह व्यवहार देखकर उसे अपना बचपन याद आ गया, जब वह भी रास्ते में लोगों से लिफ्ट मांगकर स्कूल जाया करता था. उसने बच्चे से कहा कि किराए के पैसे से अपनी बहन के साथ कुछ अच्छा खा लेना.
वीडियो में लोगों ने दिए रिएक्शन
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स दोनों की खूब तारीफ कर रहे हैं. किसी ने बच्चे को 'जेंटलमैन' बताया तो किसी ने ऑटो ड्राइवर की दरियादिली को सलाम किया. लोगों का कहना है कि ऐसी छोटी-छोटी नेकियां ही दुनिया को खूबसूरत बनाती हैं. एक यूजर ने लिखा, " He's so young and is already a gentleman. I wish all grownup men could be like him He's so young and is already a gentleman. I wish all grownup men could be like him" एक अन्य यूजर ने लिखा कि बहुत अच्छा काम किया, भगवान दोनों का भला करें. ऑटो ड्राइवर की तरफ से ऐसा देखने को बहुत कम मिलता है.
(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)
यह भी पढ़ें: स्पेन में आज भी वायरल हो रहा भारत का गिल्ली-डंडा, सोशल मीडिया लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
यह भी पढ़ें: ऑफिस का AC खराब हो गया, Gen Z कर्मचारी चले गए कैफे, HR को बोला- AC ठीक होने के बाद वापस आएंगे
यह भी पढ़ें: ईमानदारी की मिसाल! होटल कर्मचारी ने लौटाए 40 लाख के सोने के गहने, सोशल मीडिया पर हो रही जमकर तारीफ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं