विज्ञापन
This Article is From May 31, 2025

विराट कोहली का हमशक्ल मंदिर में बांट रहा प्रसाद, फैंस बोले- आंखों का धोखा तो नहीं, भाई सच में पूजा-पाठ टाइप हो गया है! 

किंग कोहली की एक झलक पाने के लिए उनके फैंस काफी बेताब रहते हैं ऐसे में कोहली के हमशक्ल को इस तरह देख फैंस एकदम हैरान रह गए. 

विराट कोहली का हमशक्ल मंदिर में बांट रहा प्रसाद, फैंस बोले- आंखों का धोखा तो नहीं, भाई सच में पूजा-पाठ टाइप हो गया है! 
विराट कोहली का हमशक्ल, मंदिर में बांट रहा प्रसाद! फैंस हैरान

Virat Kohli lookalike: टीम इंडिया (Team India) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) को भला कौन नहीं जानता. इस समय विराट कोहली आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ओर से खेलते दिख रहे हैं पर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कोहली के जैसे दिखने वाला एक शख्स ओडिशा के मंदिर में नजर आ रहा है. कोहली का हमशक्ल और ओडिशा में? जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना विराट कोहली का हमशक्ल ओडिशा के एक प्रसिद्ध मंदिर में प्रसाद बांटता दिख रहा है. 'किंग' कोहली की एक झलक पाने के लिए उनके फैंस काफी बेताब रहते हैं ऐसे में कोहली के हमशक्ल को इस तरह देख फैंस एकदम हैरान रह गए. 

विराट कोहली का वायरल वीडियो 

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि विराट कोहली का हमशक्ल लुंगी पहने और कंधे पर गमछा पहने दिख रहा है. वो मंदिर में बंटने वाले प्रसाद के बारे में समझाता दिख रहा है. वो बता रहा है कि हर दिन भुवनेश्वर के अनंत वासुदेव मंदिर में तीन तरह का चावल बनता है एक सादा चावल, एक मीठा चावल और एक घी वाला चावल होता है. ये सारा प्रसाद मिट्टी के बर्तन में बनता है और एक बार जिस बर्तन में प्रसाद बन जाता है उसे फेंक देते हैं उसका रियूज नहीं करते हैं. 

सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन (Social Media Reaction)

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर Sunil the Cricketer नाम के एक यूजर ने शेयर किया है. साथ उसने ये बात भी साफ कर दी है कि ये वीडियो उसने एक यूट्यूब चैनल से लिया है. वीडियो के कमेंट बॉक्स में विराट के हमशक्ल को देखकर फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है कि ब्रो अब फाइनली पूजा-पाठ टाइप बन गए हैं. एक यूजर ने लिखा बॉडी बिल्डर विराट कोहली. दूसरे यूजर ने लिखा- ये तो पूरा विराट कोहली का जुड़वा है.

ये भी पढ़ें: जोमैटो डिलीवरी बॉय का खतरनाक बाइक स्टंट देख सोशल मीडिया पर उड़े लोगों के होश, बड़े-बड़े रेसर्स को दे रहा टक्कर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli, Virat Kohli Lookalike, Viral Video Of Virat Kohli
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com